Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आर्ट एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बाटुल रहे मौजूद
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    आर्ट एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बाटुल रहे मौजूद

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 19, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कुंडहित/जामताड़ा:गुरुवार को मुख्यालय स्थित हटिया परिसर में प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम परीक्षा पर चर्चा के तहत आर्ट एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि रुप से झारखंड सरकार के पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सुमित सारण उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र छात्राओं ने 1 घंटे के इस प्रतियोगिता में अपनी रचनात्मकता का जबरदस्त प्रदर्शन किया और परीक्षा पे चर्चा से संबंधित कई कलाकृतियां बनाई। आपको बता दें कि प्रतियोगिता में एक घंटा आर्ट एवं पेंटिंग व अगला एक घंटा पेंटिंग का चयन, शेष समय विजेताओं को पुरस्कार एवं सम्मान के लिए निर्धारित किया गया था। चयनित रैंकिंग प्रथम, द्वितीय और तृतीय होगा। जिन्हे प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे। 10 सर्वश्रेष्ठ व 25 श्रेष्ठ कला सम्मान प्रमाण पत्र एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट ऑफ पार्टिसिपेशन प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान बारहवीं कक्षा के इतू पूरी, द्वितीय स्थान बारहवीं कक्षा के रिया माजी एवं तृतीय स्थान दसवीं कक्षा के गंगाधर पातर ने प्राप्त किया। बच्चों द्वारा बनाए गए पेंटिंग को देखकर कार्यक्रम में आए पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने कहा कि इनमें अद्भुत प्रतिभा है। यह प्रतियोगिता कोई प्रतियोगिता नहीं है यह आपके लिए उत्सव है, जिसमें आप अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस देश के हर वर्ग से संवाद किया है। इसी क्रम में वे बच्चों से संवाद भी करते हैं यह परीक्षा जीवन की परीक्षा नहीं है इसलिए परिणाम की चिंता किए बगैर आप बेहतर नागरिक बनने के लिए काम करें। बताया कि परीक्षा पर चर्चा आप बच्चों के लिए बहुत ही प्रेरणादायक कार्यक्रम होता है, जो आपको जीवन में हर परिस्थिति में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है इसलिए 27 जनवरी को प्रधानमंत्री जी की परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम हम सब को अवश्य सुनना चाहिए।उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि बिना किसी दबाव के इस उत्सव में भाग लें और अपनी रचनात्मकता को सामने लाएं ताकि आप हल्के माहौल में अपनी परीक्षाएं लिख सकें। आपका परीक्षा का परिणाम आपके जीवन का परिणाम नहीं होता है, इसलिए किसी भी परिस्थिति में परीक्षा के परिणाम से घबराना नहीं चाहिए। हमें हमेशा यह प्रयास करना चाहिए कि हम अपने जीवन में बेहतर काम करें। मौके पर मनोज गोस्वामी, विष्णु मंडल, सजल दास, कुंदन गोस्वामी, हरिसाधन मंडल, सुशांत मिश्रा, अजय रविदास, सुखेन मंडल आदि के अलावे काफी संख्या में स्कूली छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजेम्को मैदान में ठाकुर मुकेश सिंह एवं रमेश सिंह की अध्यक्षता में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ एवं करनी सेना की बैठक संपन्न
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    लातेहार भालू के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

    July 4, 2026

    बाबा कान्हाईश्वर की पावन पहाड़ पूजा हमारी सांस्कृतिक विरासत, लोक आस्था और सामाजिक समरसता का महान पर्व है : सांसद श्री बिद्युत बरण महतो

    July 4, 2026

    बिहार-झारखंड में हत्याएं: आम नागरिक सुरक्षा पर बड़ा सवाल, क्या सिर्फ सरकार दोषी?

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लातेहार भालू के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

    बाबा कान्हाईश्वर की पावन पहाड़ पूजा हमारी सांस्कृतिक विरासत, लोक आस्था और सामाजिक समरसता का महान पर्व है : सांसद श्री बिद्युत बरण महतो

    नवापारा-राजिम: गौ सेवा और नशामुक्ति के संकल्प से जगमगाया तर्री नवापारा

    श्रीगंगानगर दुष्कर्म: 32 दरिंदों ने छीना बचपन, क्या हम बेटियों को सुरक्षित रख पाए?

    ‘विकसित भारत’ का संकल्प: दागी नेताओं से मुक्ति और नैतिक राजनीति की आवश्यकता

    बिहार-झारखंड में हत्याएं: आम नागरिक सुरक्षा पर बड़ा सवाल, क्या सिर्फ सरकार दोषी?

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    पूर्वा एक्सप्रेस में महिला ने दिया पुत्र को जन्म, मधुपुर स्टेशन पर रेलवे और मेडिकल टीम की तत्परता से सुरक्षित बचीं मां-बेटा

    काली शर्मा ने बंद की सफलता पर जमशेदपुर की जनता का जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.