Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान के चुरू में अंगीठी के धुएं से दम घुटने से सास-बहू और पोती की मौत
    Breaking News Headlines

    राजस्थान के चुरू में अंगीठी के धुएं से दम घुटने से सास-बहू और पोती की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    चूरू. राजस्थान के चूरू जिले में कड़ाके की ठंड से बचने के लिए एक परिवार रात को अंगीठी जलाकर सोया, लेकिन रातभर जली अंगीठी से फैले धुंए के कारण दम घुटने से परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. रतनगढ़ थाना प्रभारी सुभाष बिजारणिया ने बताया कि दिल को दहला देने वाली यह घटना गौरीसर गांव में रविवार रात को हुई.

     

    यहां सर्दी से बचने के लिये कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे एक ही परिवार के तीन सदस्य काल के ग्रास बन गए. मृतकों में तीन साल की एक मासूम भी शामिल है. गौरीसर निवासी अमरचंद प्रजापत (56) का परिवार खेत में ढाणी बनाकर रहता है. अमरचंद के दो बेटे राजकुमार और केदार गुजरात में काम करते हैं. घर में अमरचंद, उसकी पत्नी सोना देवी (55), पुत्रवधु गायत्री (25), पांच साल का पोता कमल, ढाई साल की पोती तेजस्वनी और तीन माह का पोता खुशी था.

     

    बताया जा रहा है कि रविवार की रात परिवार के लोग खाना खाकर सो गए. कमल अपने दादा के साथ बाहर के कमरे में सो गया. सोना देवी, गायत्री, तेजस्वनी और खुशी अंदर एक कमरे में सो गए. सर्दी अधिक होने के कारण महिलाओं ने कमरे में अंगीठी जला ली. इसके कारण कमरे में सो रहे परिजनों का रात को दम घुट गया. इससे सोना देवी, गायत्री एवं तेजस्वनी की मौत हो गई. तीन माह बालक खुशी को गंभीर हालत में चूरू जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. वहां उसका उपचार चल रहा है.

     

    वहीं सोमवार को सुबह घटना का पता चलने पर घर में कोहराम मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई. सूचना पर रतनगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की पूरी जानकारी ली. पुलिस ने बताया कि सुबह जब घर की महिलाएं उठी नहीं तो उन्हें आवाज लगाई गई. लेकिन जब कोई जवाब नहीं आया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए तथा खिड़की तोड़कर दरवाजा खोला गया. तब जाकर घटना का पता चला. घटना की गंभीरता को देखते हुए डीवाईएसपी हिमांशु शर्मा भी गौरीसर गांव पहुंचे तथा मौका मुआयना किया.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमॉस्को से गोवा जा रहे विमान में बम रखे जाने की धमकी के बाद जामनगर में इमरजेंसी लैंडिंग, NSG कर रही जांच
    Next Article गहलोत सरकार बना रही लव-कुश वाटिकाएं, प्रत्येक वाटिका पर 2 करोड़ रुपये होंगे खर्च

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    November 14, 2026

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने 50 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.