Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मौसम विभाग का हिमालय में भारी बर्फबारी का अलर्ट, कड़ाके की ठंड से राहत दिलाएगा पश्चिमी विछोभ
    Breaking News Headlines

    मौसम विभाग का हिमालय में भारी बर्फबारी का अलर्ट, कड़ाके की ठंड से राहत दिलाएगा पश्चिमी विछोभ

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली. पिछले कुछ दिनों से भीषण शीतलहर की चपेट में रहे उत्तर भारत को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे के बाद उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में शीतलहर के प्रकोप में कमी आ सकती है. जबकि इस दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में घने से बहुत घने कोहरे के बने रहने की संभावना है. इसके बाद कोहरा घटने की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है.

     

    मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में, उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों और मध्य प्रदेश के आसपास के उत्तरी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है. हालांकि पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य, पश्चिम और इससे सटे उत्तर प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. हरियाणा के नारनौल में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

     

    मौसम विभाग ने अपने मौसम बुलेटिन में कहा कि एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है. इसके 10 जनवरी की रात से पश्चिमी हिमालयी इलाके और 11 जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित करने की संभावना है. जिससे यहां कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण 13 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में काफी व्यापक बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है.

     

    मौसम विभाग के अनुसार इसी समय के दौरान पंजाब, हरियाणा और आसपास के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में भी हल्की वर्षा होने की संभावना है. 12 जनवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर गरज के साथ गरज के साथ बिजली और ओला गिरने की भी संभावना है. अगले दो दिनों के दौरान पूर्व और मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की संभावना है. इसके बाद धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी. जबकि गंगा के मैदानी इलाकों में सतह के पास हल्की हवाओं और उच्च नमी की बने रहने के कारण पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में रात और सुबह के दौरान कई जगहों पर घना कोहरा जारी रहने की संभावना है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleDGCA सख्त: एअर इंडिया की फ्लाइट में फिर पेशाब करने और स्मोकिंग का मामला आया सामने, भेजा नोटिस
    Next Article मॉस्को से गोवा जा रहे विमान में बम रखे जाने की धमकी के बाद जामनगर में इमरजेंसी लैंडिंग, NSG कर रही जांच

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    November 14, 2026

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने 50 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.