Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय के निर्देश पर मोहरदा जलापूर्ति फेज 2 के संबंध में……
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय के निर्देश पर मोहरदा जलापूर्ति फेज 2 के संबंध में……

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री सरयू राय के निर्देश पर मोहरदा जलापूर्ति फेज 2 के संबंध में एक बैठक जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय में विशेष पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जुस्को मोहरदा जलापूर्ति के प्रभारी संजीव झा, राजवर्द्धन सिंह राठौर के साथ ही विधायक के निजी सचिव सुधीर सिंह एवं जनसुविधा प्रतिनिधि हरेराम सिंह उपस्थिति थे। बैठक में मोहरदा जलापूर्ती फेज 2 के डीपीआर बनाने के लिए कंसलटेंट शीघ्र बहाल कर लेने का निर्णय लिया गया। फेज 2 के अंतर्गत मोहरदा जालपूर्ति योजना के इंटकवेल के बगल में स्थित खाली भूखंड पर एक सेटलिंग पोंड का निर्माण करने तथा टेल्को, भुवनेश्वरी मंदिर के समीप एक नया पानी टंकी का निर्माण, पंप हाउस का विस्तारीकरण, पानी प्यूरीफाई करने हेतु अतिरिक्त केलारी फोकलेटर और फिल्टर बेड का निर्माण कराने को लेकर कारवाई करने पर विस्तृत चर्चा की गयी।

    बैठक में ब्रांच रोड में पाइप लाइन का विस्तारीकरण, अलग अलग पानी टंकियों के लिए डेटिकेडेड राइजिंग पाईप लाइन बिछाने सहित वर्तमान में नालियों के ऊपर बिछा दिए गए सर्विस पाइप लाइन को हटाकर व्यवस्थित करने का प्रस्ताव दिया गया। ज्ञात हो कि बिरसानगर जोन 1, 1 ‘बी’, 2 ‘बी’ जैसे ऊँचे स्थानों पर बसे घरों में मोहरदा जलापूर्ती से पेयजल की आपूर्ती नहीं हो पाती है। जिसके लिए विधायक श्री राय ने भुवनेश्वरी मंदिर के ऊपर पानी टंकी बनाकर पेयजल की आपूर्ती करवाने का निर्देश दिया।

    ज्ञात हो कि विधायक श्री राय ने शुरू से ही मोहरदा जलापूर्ती योजना के तहत लोगों को जुस्को के पेयजल आपूर्ति की तरह ही गुणवत्ता युक्त पेयजल आपूर्ती एवं निश्चित समय पर लोगों के घरों तक पानी पहुँचे इसके लिए प्रयासरत हैं। पूर्व के राजनीतिक अदूरदर्शिता के कारण मोहरदा जलापूर्ति जैसी महत्वपूर्ण एवं जनोपयोगी योजना अपने उद्देश्य में कारगर साबित नहीं हो पाया था। लेकिन पूर्वी क्षेत्र से विधायक बनने के बाद श्री राय के प्रयास से इसमें काफी सुधार आया है। मोहरदा जलापूर्ति के लिए निर्मित टंकियों की सफाई हुई जो कि कभी नहीं हुई थी। इंटकवेल में कचरा प्रवेश न करे इसके लिए तीन जालियों का अधिष्ठापन करवाया गया है। पहले लोगों को कभी कभार घरों में जलापूर्ति होती थी। अब प्रतिदिन दो वक्त जलापूर्ति हो रही है। नियमित पानी की गणवत्ता की जाँच हो रही है। 360 स्थलों पर पाइप लाइन की सफाई की गयी है। पानी का कनेक्शन लेने के लिए कैम्प लगवाया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला क्रीड़ा पदाधिकारी संतोष कुमार की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर स्पोर्ट्स क्विज प्रतियोगिता एवं अन्य कार्यक्रमों के आयोजन हेतु आहूत बैठक संपन्न
    Next Article जमशेदपुर में क्यूआर बेस्ड ई बीट पेट्रोलिंग सिस्टम की शुरुआत,सिटी एसपी के विजय शंकर और एएसपी सिटी सुभांशु जैन का अहम योगदान

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.