Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भुवनेश्वर में उड़ीसा के महामहिम राज्यपाल गणेशी लाल से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने की शिष्टाचार मुलाकात, नववर्ष की शुभकामनाएं देकर ओडिशा में पढ़ाई व नौकरी कर रहे जमशेदपुर के लोगों के समस्याओं की दी जानकारी
    Breaking News Headlines ओड़िशा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    भुवनेश्वर में उड़ीसा के महामहिम राज्यपाल गणेशी लाल से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने की शिष्टाचार मुलाकात, नववर्ष की शुभकामनाएं देकर ओडिशा में पढ़ाई व नौकरी कर रहे जमशेदपुर के लोगों के समस्याओं की दी जानकारी

    News DeskBy News DeskJanuary 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भुवनेश्वर में उड़ीसा के महामहिम राज्यपाल गणेशी लाल से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने की शिष्टाचार मुलाकात, नववर्ष की शुभकामनाएं देकर ओडिशा में पढ़ाई व नौकरी कर रहे जमशेदपुर के लोगों के समस्याओं की दी जानकारी।

    भाजपा झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने रविवार को ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल से मुलाकात की। भुवनेश्वर राजभवन में हुई मुलाकात में कुणाल षाड़ंगी ने महामहिम राज्यपाल को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस दौरान कुणाल षाड़ंगी ने उन्हें झारखंड में निवास कर रहे ओड़िया भाषा बोलने वाले और ओड़िया भाषा में शिक्षा लेने वालों की समस्याओं पर जानकारी दी और झारखंड के राज्यपाल तथा उड़ीसा सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर इस विषय पर संवाद करने का आग्रह किया।

    बातचीत के क्रम में, कुणाल षाड़ंगी ने भूवनेश्वर में रह रहे सैकड़ों जमशेदपुर के छात्र छात्राओं के साथ नौकरी कर रहे युवाओं को होने वाली दैनिक जीवन की समस्याओं के समाधान हेतु उड़ीसा सरकार के माध्यम से एक नोडल हेल्प लाईन जैसी व्यवस्था करवाने का आग्रह किया। उन्होंने ओड़िया भाषी अल्पसंख्यकों की लंबित समस्याओं जैसे ओड़िया पाठ्य पुस्तकों की कमी एवं ओड़िया शिक्षकों का पदस्थापन एवं रिक्त पदों को शीघ्र भरने, राज्य अल्पसंख्यक आयोग का तुरंत गठन एवं एक ओड़िया भाषी को इसके अध्यक्ष बनाने का आवश्यकता संबंधी अन्य विषयों पर ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि अतीत में बिहार और ओडिशा सरकार के बीच जो राजीनामा हुए थे उनपर उत्तरवर्ती सरकार के रूप में झारखंड सरकार को इन सभी राजीनामाओं को तत्काल कार्यकारी करने के लिए झारखड़ के राज्यपाल के संग वार्तालाप कर इसके समाधान करने का आग्रह किया।

    कुणाल ने उड़ीसा के राज्यपाल गणेशी लाल से आग्रह किया कि उड़ीसा सीमा पर स्थित झारखंड के विभिन्न ज़िलों के दौरे पर आने की कृपा करें जिससे वे वहाँ रह रहे लोगों की समस्याओं को बेहतर ढंग से समझ पाएँगे और उनके इस पहल पर लोगों को काफ़ी मदद मिलेगी।

    मुलाकात के दौरान कुणाल षाड़ंगी के साथ उनकी माताजी बिनी षाड़ंगी भी उपस्थित रही।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड वासियों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं, सूर्य मंदिर में भाजपा कार्यकर्ता व आमजनों के संग पूर्व सीएम ने साझा की नववर्ष की खुशियां
    Next Article मुख्यमंत्री ने भी सभी को नववर्ष की बधाई एवं मंगलकामनाएं दीं

    Related Posts

    हल्दीपोखर में लगे फिडर से बिजली आपूर्ति नहीं हुआ तो आंदोलन होगा

    July 5, 2026

    कांग्रेस नेता फुलकांत झा ने बीमार गुरुचरण किस्कू से मिलकर कुशल जाना

    July 5, 2026

    निः शुल्क कोचिंग सेंटर का उद्घाटन जहातू में

    July 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हल्दीपोखर में लगे फिडर से बिजली आपूर्ति नहीं हुआ तो आंदोलन होगा

    कांग्रेस नेता फुलकांत झा ने बीमार गुरुचरण किस्कू से मिलकर कुशल जाना

    निः शुल्क कोचिंग सेंटर का उद्घाटन जहातू में

    हेमंत पाठक ने नए DEO निशु कुमारी का किया स्वागत, शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर सौंपे महत्वपूर्ण सुझाव

    जोड़ा का केंद्रीय अस्पताल अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है, सरकार बदल गई, परंतु बदहाल अस्पताल जसकी तस रह गई

    बड़बिल के मटकमबेड़ा उच्च विद्यालय मे एनसीसी प्रशिक्षण शिविर आयोजित

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.