Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड वासियों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं, सूर्य मंदिर में भाजपा कार्यकर्ता व आमजनों के संग पूर्व सीएम ने साझा की नववर्ष की खुशियां
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म रांची राजनीति

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड वासियों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं, सूर्य मंदिर में भाजपा कार्यकर्ता व आमजनों के संग पूर्व सीएम ने साझा की नववर्ष की खुशियां

    News DeskBy News DeskJanuary 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड वासियों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं, सूर्य मंदिर में भाजपा कार्यकर्ता व आमजनों के संग पूर्व सीएम ने साझा की नववर्ष की खुशियां

    जमशेदपुर। नई उम्मीदों के साथ नए साल की शुरुआत हो गई है। कैलेंडर नववर्ष के मौके पर लौहनगरी जमशेदपुर में जश्न का माहौल है। एक ओर लोग जहां एक-दूसरे को नए साल की बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं तो वहीं, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने जमशेदपुर सहित झारखंडवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। रविवार को नववर्ष के प्रथम दिन पूर्व सीएम रघुवर दास ने सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर में भगवान भास्कर, प्रभु श्रीराम, माँ दुर्गा एवं वीर बजरंग बली की विधिवत पूजा-अर्चना कर सभी झारखंडवासियों के सुख-समृद्धि और संपन्नता की कामना की।

     

    इस दौरान मंदिर परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री से मिलने भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजनों का तांता लगा रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं पुस्तक भेंटकर नववर्ष की शुभकामनाएं व्यक्त की। वहीं, मंदिर परिसर में दर्शन हेतु आये सैकड़ों श्रद्धालु पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के संग तस्वीर को कैमरे में कैद करते दिखे।

     

    पूर्व मुख्यमंत्री ने सभी से मिलकर नववर्ष की शुभकामनाएं स्वीकार करते हुए लोगों से उनका हाल-चाल पूछा और उपस्थितजनों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

    इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नववर्ष 2023 की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नूतन वर्ष में सभी झारखंडवासियों के परिवार में खुशहाली और समृद्धि आये। यह वर्ष सभी के लिए भगवान भास्कर की भांति चमकदार और रोशनी भरा हो। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अंत्योदय के मूल भावना को आत्मसात कर सेवा ही संगठन के मंत्र पर अग्रसर रहने का आह्वान किया। उन्होंने नूतन वर्ष में राष्ट्र की उन्नति और प्रगति की कामना की।

     

    इस अवसर पर हजारों आमजनों के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, कार्यकर्तागण समेत सामाजिक संगठन व कॉरपोरेट जगत से जुड़े लोग मौजूद थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article भुवनेश्वर में उड़ीसा के महामहिम राज्यपाल गणेशी लाल से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने की शिष्टाचार मुलाकात, नववर्ष की शुभकामनाएं देकर ओडिशा में पढ़ाई व नौकरी कर रहे जमशेदपुर के लोगों के समस्याओं की दी जानकारी

    Related Posts

    बहुप्रतीक्षित सिमरिया-मोकामा नया डबल ट्रैक पुल चालू, 2400 करोड़ की परियोजना पर दौड़ी रेल

    October 5, 2026

    सोनारी मरीन ड्राइव फायरिंग: मुख्य आरोपी मोहन यादव चंडीगढ़ से गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

    October 5, 2026

    सोना देवी विश्वविद्यालय में हिंदी पखवाड़ा-2026 का भव्य समापन

    October 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बहुप्रतीक्षित सिमरिया-मोकामा नया डबल ट्रैक पुल चालू, 2400 करोड़ की परियोजना पर दौड़ी रेल

    सोनारी मरीन ड्राइव फायरिंग: मुख्य आरोपी मोहन यादव चंडीगढ़ से गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

    सोना देवी विश्वविद्यालय में हिंदी पखवाड़ा-2026 का भव्य समापन

    एसआईआर को लेकर पोटका प्रखंड मुख्यालय में संजीव सरदार ने सुनी जनता की समस्याएं

    चक्रधरपुर में फिर निशाने पर रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स, लाखों के मोबाइल चोरी से व्यापारियों में दहशत

    आशियाने पर बुलडोजर की आशंका, बस्तीवासियों ने रंजन दास पर लगाए गंभीर आरोप

    नये डबल मेगा रेल पुल से ट्रेनों का परिचालन शुरू, यात्रियों में खुशी की लहर

    जान जोखिम में डालकर गंगा पार करने की मजबूर

    जलियांवाला बाग एक्सप्रेस के परिचालन पर रोक का निर्णय वापस लेने की मांग

    मोबाइल शोरूम में लूट की नीयत से घुसा युवक, बम से उड़ाने की धमकी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.