राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका प्रखंड के अर्ध शहरी क्षेत्र हल्दीपोखर में बिजली आपूर्ति की सुविधा अलग बने फीडर से नहीं मिलने के खिलाफ शीघ्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। यह घोषणा जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज व ग्रामीणों ने रविवार को प्रेसवार्ता कर किया। मौके पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि हल्दीपोखर पूर्वी व पश्चिम पंचायत के लिए अलग फीडर की स्वीकृति वर्ष 2023 में ही सरकार द्वारा दिया गया, लेकिन अलग फीडर के तत्कालीन ठेकेदार यहां अधूरा काम कर फरार हो गए, फलस्वरूप गांव में कुछ ही मुहल्ले को अलग फीडर की सुविधा मिल रही है। इसके खिलाफ ग्रामीणों की मांग पर मैंने बिजली विभाग व उपायुक्त स्तर पर की बार मांगपत्र सौंपकर गुहार लगाई लेकिन 3 वर्ष में भी अलग फीडर की पूर्ण सुविधा हल्दीपोखर में बहाल नहीं हो सका। अब इसके खिलाफ आंदोलन का रुख करना पड़ेगा। इसके तहत 7 जुलाई को उपायुक्त से मिलकर हल्दीपोखर में पुनः अलग फीडर सुविधा शुरू करने की मांग किया जाएगा। मुखिया ने घोषणा किया कि 15 दिनों में हल्दीपोखर में सभी क्षेत्रों में नियमित बिजली आपूर्ति हेतु अलग फीडर का काम शुरू नहीं हुआ तो उसके बाद हाता बिजली ग्रिड में ग्रामीण तालाबंदी करेंगे। इसके पूर्व बिजली विभाग को भी इस मांग से अवगत कराया जाएगा। इस अवसर पर उत्पल बोस, रोहित गुप्ता,कृष्णा मंडल,सूरज साहु, मोना राय, रंजन दास,मधु सूत्रधर सहित अन्य उपस्थित थे।

