राष्ट्र संवाद संवाददाता
वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पीडीएस संघ के प्रदेश सचिव सह जिला अध्यक्ष फूलकांत झा ने रविवार को झामुमो के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मामा गुरुचरण किस्कू से चांडिल स्थित आवास पर मुलाकात कर उनका हाल जाना। इस दौरान उन्होंने गुरुचरण किस्कू के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। विदित है कि गुरुचरण किस्कू पिछले करीब 15 दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं। उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे फूलकांत झा ने ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि श्री किस्कू शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर फिर से आम जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस दौरान उनके साथ देव प्रकाश देवता, गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा, मनोहर मंडल आदि भी मौजूद रहे।

