Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उप विकास आयुक्त अनिलसन लकड़ा एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी प्रोजेक्ट भवन सभागार, रांची में आयोजित मुख्य कार्यक्रम से झारनेट के माध्यम से वर्चुअली जुड़े
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उप विकास आयुक्त अनिलसन लकड़ा एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी प्रोजेक्ट भवन सभागार, रांची में आयोजित मुख्य कार्यक्रम से झारनेट के माध्यम से वर्चुअली जुड़े

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 29, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उप विकास आयुक्त अनिलसन लकड़ा एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी प्रोजेक्ट भवन सभागार, रांची में आयोजित मुख्य कार्यक्रम से झारनेट के माध्यम से वर्चुअली जुड़े

    आयोजित कार्यक्रम में जिले के एक साथ कुल 1 लाख 1 हजार 856 लाभुकों को समाज कल्याण, सहकारिता, कल्याण, पशुपालन एवं गव्य विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के तहत कुल 25 करोड़ 80 लाख 42 हजार 411 रूपए राशि का उनके बैंक खाते में किया गया हस्तांतरित

    आज दिनांक 29.12.2022 को झारनेट जामताड़ा में सरकार के 03 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे आयोजित जनसेवा के 03 वर्ष कार्यक्रम का आयोजन प्रोजेक्ट भवन सभागार रांची में माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें जामताड़ा जिला से उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा सहित अन्य पदाधिकारी वर्चुअली झारनेट के माध्यम से जुड़े।

    राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जामताड़ा जिला अंतर्गत समाज कल्याण, सहकारिता, कल्याण, पशुपालन एवं गव्य विकास विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं के कुल 1 लाख 1 हजार 856 लाभुकों के बीच 25 करोड़ 80 लाख 42 हजार 411 रुपए डीबीटी के माध्यम से राशि का हस्तांतरण उनके बैंक अकाउंट में किया गया।

    इसी क्रम में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत कुल 10233 किशोरियों को उनके बैंक खाता में शैक्षणिक सामग्रियों की आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु कुल 3 करोड़ 72 लाख 65 हजार रुपए का हस्तांतरण किया गया।

    वहीं सहकारिता विभाग अंतर्गत संचालित योजना मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना में कुल 18369 किसानों को एक साथ कुल 6 करोड़ 42 लाख 91 हजार 500 रुपए सुखाड़ सहायता राशि का हंस्तांतरण डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में किया गया ताकि किसान समय पर खाद बीज खरीद कर बेहतर तरीके से खेती कर सकें।

    वहीं कल्याण विभाग अंतर्गत छात्रवृति योजना के तहत कुल 73104 लाभुकों के बीच 15 करोड़ 3 लाख 52 हजार रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई।

    वहीं पशुपालन विभाग के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत विभिन्न कैटेगरी में 100 लाभुकों को कुल राशि 40 लाख रुपए का हस्तांतरण डीबीटी के माध्यम से किया गया तथा गव्य विकास के अंतर्गत 50 लाभुकों को कुल राशि 21 लाख 33 हजार 911 रुपए डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाता में भेजा गया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रधान माझी, जिला योजना पदाधिकारी श्री पंकज कुमार तिवारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, श्री उत्तम कुमार भगत, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री अभय परासर, नोडल अधिकारी यूडीआईडी, श्री राजीव कुमार, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री बिरजू राम सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलूट और भ्रष्टाचार के तीन साल में राज्य की जनता बदहाल, युवाओं ने सरकार के खिलाफ निकाला जनाक्रोश मार्च,सरकार पर साधा निशाना
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्यवासियों को दिए कई योजनाओं की सौगात…

    Related Posts

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.