Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर की सुर्खियां
    Breaking News झारखंड

    जमशेदपुर की सुर्खियां

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 28, 2022No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर की सुर्खियां

    जमशेदपुर में चोरों का आतंक

    टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है

    बेदी सत्संग सभा श्री राम मंदिर में श्याम सिंह उर्फ चिकना द्वारा तालाबंदी कर अवैध रूप से निर्माण कार्य का विरोध

    जमशेदपुर में चोरों का आतंक

    जमशेदपुर में इन दिनों चोरों का मनोबल बढ़ता जा रहा है जहां आए दिन विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं आम होती जा रही है इसी कड़ी में परसुडीह थाना अंतर्गत प्रमाथनागर दयामाई मंदिर निवासी मौत्री चौधरी के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए लगभग 4 से 5 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया
    मौत्री चौधरी अपने पूरे परिवार संघ 23 दिसंबर से सिलीगुड़ी गई हुई है जहां बंद घर का फायदा उठाते हुए चोरों ने घर में प्रवेश कर 26 से 27 तारीख के बीच चोरी की घटना को अंजाम दिया स्थानीय लोगों को जैसे ही घर खुला पड़ा हुआ प्रतीत हुआ इसकी जानकारी उन्होंने घर मालिक को दी, घर मालिक ने अपने रिश्तेदार सीमा चौधरी को घर भेजा जहाँ रिश्तेदार ने पाया की अलमीरा में रखे सोने चांदी और हीरे के जेवरात पर चोरों ने हाथ साफ करते हुए घर के सारे बर्तन और टीवी पर भी हाथ साफ करते हुए अलमीरा में रखे 30 हज़ार नगद को भी अपने साथ लेकर चलते बने देर ना करते हुए रिश्तेदारों ने परसुडीह पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी जहां पर जुटी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है वही जानकारी देते हुए रिश्तेदार सीमा चौधरी ने बताया कि बंद घर का फायदा उठाते हुए चोरों ने लगभग 4 से 5 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया है घर मालिक से बात कर परसुडीह थाने में लिखित शिकायत दर्ज की

    वही जानकारी मिलते ही परसुडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई है हालांकि इस संबंध में जांच का हवाला देते हुए पुलिस ने कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया

    बेदी सत्संग सभा श्री राम मंदिर में श्याम सिंह उर्फ चिकना द्वारा तालाबंदी कर अवैध रूप से निर्माण कार्य का विरोध

    जमशेदपुर के गोलमुरी न्यू डेवलपमेंट एरिया लोहार लाइन स्थित बेदी सत्संग सभा श्री राम मंदिर में श्याम सिंह उर्फ चिकना द्वारा तालाबंदी कर अवैध रूप से निर्माण कार्य कराया जा रहा है. इसको लेकर बेदी सत्संग सभा श्री राम मंदिर कमेटी के सदस्य बुधवार को पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय पहुंचे और उपायुक्त के नाम एक मांग पत्र सौंपा. सौंपे गए मांग पत्र के आधार पर उन्होंने बताया कि 1975 से स्थापित बेदी सत्संग सभा श्री राम मंदिर क्षेत्र के लोगों के आस्था का केंद्र बना हुआ है. इस मंदिर को श्याम सिंह उर्फ चिकना द्वारा लॉकडाउन के समय अवैध तरीके से ताला लगाकर बंद कर दिया गया है. इस संबंध में मंदिर कमेटी द्वारा मंदिर खुलवाने के लिए एक रिट याचिका जिसका वाद संख्या 257/ 2021 दिनांक 04/09/2021 को माननीय उच्च न्यायालय रांची में दायर की गई है जो अभी लंबित है. मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि 23 दिसंबर संध्या 7:00 बजे लगभग यह सूचना मिली, कि मंदिर में मजदूर लगाकर मंदिर को अंदर से तोड़कर इस मंदिर के मूल संरचना को बदला जा रहा है. कमेटी के सदस्यों ने आशंका जताई कि श्याम सिंह द्वारा मंदिर के मूल संरचना को बदलकर अवैध निर्माण कराकर मंदिर को बेचा जा सकता है, या किसी व्यवसायिक संस्थान या व्यक्ति को भाड़े में दिया जा सकता है. अतः इस पर अभिलंब संज्ञान लेने की आवश्यकता है.

    ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई की ओर से विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई की ओर से विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया. इससे पूर्व साकची आम बागान से एक रैली की शक्ल में एआईडीएसओ के छात्र जिला मुख्यालय पहुंचे. जहां इन्होंने अपने विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया कि आज सरकारी स्कूल एवं कॉलेजों की स्थिति चिंतनीय है. सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति का लाभ उठाकर धड़ल्ले से निजी स्कूल एवं कॉलेज खुल रहे हैं. उच्च शिक्षा का भी तेजी से निजी करण और व्यवसायीकरण किया जा रहा है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भी निजीकरण का ही प्रारूप है. इस नीति द्वारा विश्वविद्यालयों की बचीखुची स्वायत्तता छीन ली गई है. इस नीति के तहत पूरी शिक्षा व्यवस्था को समाप्त करने का साजिश चल रहा है जिसके खिलाफ संगठन पूरे देश भर में छात्र-छात्राओं को एकजुट कर रहा है, और आंदोलन संगठित कर रहा है. इस दौरान संगीत मंडली द्वारा क्रांतिकारी गीतों की प्रस्तुति की गई.

    कपाली में चोरों के हौसले बुलंद बीती रात एक साथ तीन घरों में हुई चोरी

    मंगलवार की रात सरायकेला खरसावां जिला के कपाली ओपी अंतर्गत धरनीगोड़ा में एकसाथ तीन- तीन घरों में चोरी की घटना से इलाके के लोगों में आक्रोश व्याप्त है. चोरों ने नकदी, जेवरात, लैपटॉप आदि पर हाथ साफ कर लाखों की चपत लगायी है. बताया जा रहा है कि चोरों ने मनोरंजन महतो के घर से लैपटॉप और सोने- चांदी के जेवरात, मक्खन महतो के घर से सोने चांदी के आभूषण और चांदू कुम्भकार के घर से सोने- चांदी के आभूषणों की चोरी कर ली है. घटना की सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. वहीं घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में नाराजगी देखी जा रही है.

    जमशेदपुर शहर मे नये वर्ष और पिकनिक को लेकर खासा उत्साह

    जमशेदपुर शहर मे नये वर्ष और पिकनिक को लेकर खासा उत्साह दिख रहा है, खासकर शहर के जुबली अम्युजमेंट पार्क मे खासी भीड़ देखी जा रही, लोग अलग अलग झूले और राइडस का मजा यहाँ ले रहे हैं.
    वैसे पार्क प्रबंधन ने इस बार छोटे बच्चों के लिए कुछ नये राइडस शुरू किये है, जिससे छोटे बच्चे आनंदित हो रहे हैं, पार्क मे दिसंबर माह के आख़री दिनों मे खासा भीड़ नजर आ रही है, यहाँ केवल शहरवासी ही नहीं बल्कि आस पास के राज्यों से भी पर्यटक अपने परिवार के साथ पहूंचकर राइडस का मजा ले रहे हैं, वैसे वर्तमान समय मे वाटर पार्क को मेंटेनन्स के लिए बंद रखा गया है जिसे अगले महीने यानी जनवरी माह मे खोल दिया जायेगा.
    नागेंद्र नाथ ( मैनजेर)

    टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है

    वर्तमान समय में टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है इसी क्रम में टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म में यात्रियों के ठहराव के लिए अपर श्रेणी प्रथम श्रेणी और द्वितीय श्रेणी के वेटिंग हॉल का शुभारंभ किया गया

    रेलवे सलाहकार समिति, टाटानगर रेल प्रबंधन के पदाधिकारियों समेत रेलवे कर्मचारियों की मौजूदगी में टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म में यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मिनिमम चार्जेस तीनों श्रेणियों के वेटिंग हॉल का शुभारंभ फीता काटकर किया गया जहां प्रत्येक यात्री पर 1 घंटे का ₹15 शुल्क अदा कर यात्री तीनों श्रेणियों का लुत्फ उठा सकते हैं, इतना ही नहीं स्वच्छता साफ-सफाई और केबिन की सुविधा यात्रियों को प्रदान की जा रही है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड राज्य खाद्य आयोग द्वारा जारी कैलेंडर-2023 का अनावरण किया
    Next Article मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव का उद्घाटन किया

    Related Posts

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    November 7, 2026

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    November 7, 2026

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    बर्तनों की चोरी से ठप हुआ मध्याह्न भोजन, विधायक ने निजी खर्च से की व्यवस्था

    डोबो में कार-बाइक की भीषण टक्कर, एमजीएम में इलाज के दौरान दो युवकों की मौत

    कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार जनरल कोच में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; सभी सुरक्षित

    जुड़वां भाई निर्भय को याद कर फूट-फूटकर रोए अभय सिंह, बोले- ‘मेरे साथ भगवान ने बहुत गलत किया’

    चौका में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के कारकेड का जैमर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बड़ा हादसा टला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.