Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त द्वारा पेंशन योजना के लाभुकों के भुगतान की समीक्षा की गई, दिसंबर माह में 866 लाभुकों का नहीं हो पाया भुगतान
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त द्वारा पेंशन योजना के लाभुकों के भुगतान की समीक्षा की गई, दिसंबर माह में 866 लाभुकों का नहीं हो पाया भुगतान

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त द्वारा पेंशन योजना के लाभुकों के भुगतान की समीक्षा की गई, दिसंबर माह में 866 लाभुकों का नहीं हो पाया भुगतान

    बैंक खाता गलत इंट्री, IFSC कोड में सुधार, अकाउंट बंद होने या केवाईसी नहीं होने के कारण भुगतान में समस्या आ रही, लाभुकों से अपील है कि यथाशीघ्र अंचल कार्यालय में संपर्क कर आवश्यक सुधार करायें… श्रीमती विजया जाधव, जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त

    केन्द्र एवं राज्य सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले में दिसंबर माह में पेंशन लाभुकों के राशि भुगतान की समीक्षा जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव द्वारा की गई । सामाजिक सुरक्षा के तहत विभिन्न पेंशन योजनाओं से 178660 लाभुक सूचिबद्ध हैं । पिछले महीने दो चरणों में आयोजित ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपकी द्वार’ कार्यक्रम के तहत भी नए पेंशन लाभुकों को स्वीकृति आदेश प्रदान किया गया । दिसबंर महीने में 866 लाभुक ऐसे पाये गए जिनका कुछ त्रुटियों के कारण पेंशन राशि का भुगतान नहीं हो पाया है । बहरागोड़ा प्रखंड में कुल 21582 पेंशनधारियों में से 101, बोड़ाम में 10437 पेंशनधारियों में से 72, चाकुलिया में 15859 पेंशनधारियों में से 119, धालभूमगढ़ में 7572 पेंशनधारियों में से 27, डुमरिया में 9415 पेंशनधारियों में से 53, घाटशिला में 13526 पेंशनधारियों में से 44, गोलमुरी सह जुगसलाई में 21170 पेंशनधारियों में से 109, गुड़ाबांदा में 7225 पेंशनधारियों में से 47, मुसाबनी में 9702 पेंशनधारियों में से 42, पटमदा में 13586 पेंशनधारियों में से 30, पोटका में 23415 पेंशनधारियों में से 91, चाकुलिया नगर पंचायत में 1717 पेंशनधारियों में से 08, जेएनएसी में 15806 पेंशनधारियों में से 82, जुगसलाई नगर परिषद में 1115 पेंशनधारियों में से 13 तथा मानगो नगर निगम में 6533 पेंशनधारियों में से 31 लाभुकों को दिसंबर माह में पेंशन राशि का भुगतान नहीं हो पाया है।

    जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त द्वारा बताया गया कि लाभुकों को पेंशन राशि भुगतान में बड़ी समस्या बैंक खाता की गलत इंट्री, सही IFSC कोड नहीं होने, अकाउंट बंद, या माबाइल/आधार नंबर लिंक/केवाईसी नहीं होने के कारण आ रही है। उन्होने सभी पेंशनधारियों जिन्हें पेंशन की स्वीकृति आदेश प्राप्त होने के बाद भी पेंशन की राशि नहीं मिल पाई है उनसे अपने अंचल कार्यालय में संपर्क करने की अपील की गई है ताकि आवश्यक सुधार किया जा सके। साथ ही सभी अंचलाधिकारियों को भी यथाशीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए पेंशन राशि भुगतान की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसहियाओं की ताकत और क्षमता के कारण हम कीर्तिमान गढ़ रहे हैं : स्वास्थ्य मंत्री
    Next Article सरायकेला -खरसावां की सुर्खियां

    Related Posts

    वार्डन विधायक से बोली- कौन है आप, स्कूल के अंदर कैसे आए? परिचय देने पर भी नहीं पहचानी

    April 28, 2026

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जाम और महिला न्याय में देरी पर समाजसेवी रानी गुप्ता ने उठाई आवाज

    April 28, 2026

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिस्टम आगे बेबस इंसानियत , एक भाई ने बहन का कंकाल लेकर पहुँचा बैंक

    वार्डन विधायक से बोली- कौन है आप, स्कूल के अंदर कैसे आए? परिचय देने पर भी नहीं पहचानी

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जाम और महिला न्याय में देरी पर समाजसेवी रानी गुप्ता ने उठाई आवाज

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    NIT जमशेदपुर में M.Des प्रवेश प्रक्रिया शुरू: CEED के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर मौका, IIT बॉम्बे से समझौते से बढ़ी गुणवत्ता

    करीम सिटी कॉलेज में पीजी शुरू करने की तैयारी तेज, अर्थशास्त्र व इतिहास विभाग का हुआ निरीक्षण

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती, जिले में स्कूल बसों की जांच तेज, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    मिस इंडिया 2026 श्रेया अधरजी ने अर्जुन मुंडा से की मुलाकात, गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया झारखंड का मान

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.