Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अर्जेंटीना की जीत पर केरल में होटल मालिक ने बांट दी 1500 प्लेट बिरयानी
    Breaking News Headlines

    अर्जेंटीना की जीत पर केरल में होटल मालिक ने बांट दी 1500 प्लेट बिरयानी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    त्रिशूर (केरल). केरल में एक होटल के मालिक ने फुटबॉल विश्व कप के फाइनल मुकाबले से पहले अर्जेंटीना के जीतने पर 1,500 प्लेट बिरयानी मुफ्त बांटने का वादा किया था. अर्जेंटीना की टीम जैसे ही जीती तो उसने अपने वादे को पूरा कर दिखाया. उसने बिरयानी बांटनी शुरू की तो लोग कतार लगाकर खड़े हो गए.

     

    दरअसल, केरल के त्रिशूर जिले के पल्लीमूला इलाके में रॉकलैंड होटल के मालिक शिबू अर्जेंटीना के कट्टर प्रशंसक हैं. उन्होंने अर्जेंटीना की जीत पर 1,000 प्लेट बिरयानी वितरित करने का वादा किया था. हालांकि, फ्रांस पर अर्जेंटीना की जीत के एक दिन बाद सोमवार को उम्मीद से अधिक लोग उनके होटल के बाहर कतार लगाकर खड़े हो गए. शिबू अपनी बात से पीछे नहीं हटे और उन्होंने न केवल अपना वादा पूरा किया मुफ्त बिरयानी की प्लेटों की संख्या 500 और बढ़ा दी.

     

    शिबू ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “मुझे उम्मीद नहीं थी कि सुबह इतनी जल्दी ही इतनी भारी भीड़ जमा हो जाएगी.” यह पूछे जाने पर कि क्या वह उन्हें खिला पाएंगे तो शिबू ने कहा, “मैंने मुफ्त बिरयानी की प्लेटों की संख्या 500 और बढ़ा दी है.” वहां मौजूद कांग्रेस के विधायक शफी परंबिल ने संवाददाताओं से कहा कि अर्जेंटीना के प्रशंसक पिछले 36 साल से इस जीत का इंतजार कर रहे थे.

     

    उन्होंने कहा, “36 साल का लंबा इंतजार खत्म हुआ. मेस्सी की जितनी उम्र है, उससे ज्यादा साल से हम इसका इंतजार कर रहे थे. अर्जेंटीना जब हारी, तब भी हम उनके समर्थक थे और अब जीतने पर भी हम उसके प्रशंसक हैं. शिबू ने भी ऐसी ही बात कही. उन्होंने कहा कि वह मुफ्त में स्वादिष्ट व्यंजन देकर तीन दशक से अधिक लंबे इंतजार के अंत का जश्न मना रहे हैं. उन्होंने कहा, “मैं मुफ्त में बिरयानी बांटकर खुशियां साझा कर रहा हूं.”

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसड़क हादसे मेें बाल-बाल बचे दुष्यंत चौटाला, कोहरे के कारण आपस टकराई काफिले की गाडिय़ां
    Next Article जमशेदपुर के परसुडीह थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर हथियार के बल पर दो अपराधियों ने बैंक के कलेक्शन एजेंट को लूटा

    Related Posts

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    June 22, 2026

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    June 22, 2026

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सलिल कुमार नाग बने यूसिल के नए तकनीकी निदेशक यूसिल में उत्पादन बढ़ाना ओर भ्रष्टाचार मुक्त करना बड़ी चुनौती

    18 महीने से 262 मजदूरों का 25 दिन का बकाया का नहीं हुआ भुगतान। मजदूर करेंगे मुख्यमंत्री से शिकायत

    यूसिल में 35 लाख की लागत से बनी गेट अधूरा घायल हो रहे हे लोग

    गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स में बॉयलर ब्लास्ट के विरोध में ग्रामीणों व कामगारों का धरना

    कपाली मेडिकल दुकान रंगदारी,गोलीबारी कांड के फरार मुख्य आरोपी साकिर साह गिरफ्तार

    आसनबनी में जाताल पूजा संपन्न, अच्छी फसल की कामना

    ज्योति कुमारी बनी सप्लाई इंस्पेक्टर

    यूसिल तुरामडीह में रोजगार को लेकर बढ़ा विवाद, दलाली के विरोध में हजारों ग्रामीणों का प्रदर्शन, अर्जुन मुंडा का फूंका पुतला

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.