Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला दण्डाधिकारी- सह-उपायुक्त की अध्यक्षता में खनन टास्क फोर्स की बैठक, जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरूद्ध सख्ती के दिए निर्देश
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला दण्डाधिकारी- सह-उपायुक्त की अध्यक्षता में खनन टास्क फोर्स की बैठक, जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरूद्ध सख्ती के दिए निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला दण्डाधिकारी- सह-उपायुक्त की अध्यक्षता में खनन टास्क फोर्स की बैठक, जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरूद्ध सख्ती के दिए निर्देश

    अक्टूबर माह से अबतक 110 हाईवा अवैध परिवहन करते सीज किये गए, सभी अंचलाधिकारी को दिसंबर माह के शेष 15 दिनों में सघन छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश

    समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव की अध्यक्षता में हुई । बैठक में जिले में अवैध खनन के रोक थाम एवं अवैध ढुलाई पर नकेल लगाने को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा हुई । उपायुक्त ने खनन विभाग एवं टास्क फोर्स में शामिल पदाधिकारियों को अवैध खनन एवं परिवहन के विरूद्ध सख्ती के निर्देश दिए । बैठक में वन क्षेत्र में अवैध खनन स्थलों को चिन्हित कर उनकी भराई कराने एवं रोकथाम के लिए वन विभाग द्वारा की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की गई। वन विभाग के पदाधिकारी ने बताया कि पिछले एक माह में अवैध खनन के विरूद्ध 4 एफआईआर दर्ज कराये गए हैं वहीं एक ट्रक सफेद पत्थर का अवैध परिवहन करते पकड़ा गया ।

    जिले में अवैध खनन एवं परिवहन को लेकर की गई कार्रवाई में अक्टूबर माह से अबतक 110 हाईवा सीज किये गए हैं जिसमें आयरन ओर, सफेद पत्थर, बालू, गिट्टी लदे वाहन शामिल हैं । उपायुक्त ने कहा कि अवैध कारोबारियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए सभी संबंधित विभाग अपने स्तर से की गई कार्रवाई और सूचना का आदान प्रदान करने में समन्वय बना कर कार्य करें । दिसंबर माह में अंचल व थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए अवैध बालू और स्टोन चिप्स जैसे खनिज पदार्थों के अवैध खनन व परिवहन की रोकथाम के लिए किए गए प्रयासों को नकाफी बताते हुए सभी सी.ओ को दिसंबर माह के बचे हुए 15 दिनों में सघनता बढ़ाने का निर्देश दिया गया । राजस्व की चोरी रोकने तथा अवैध खनन कारोबारियों के विरुद्ध प्रावधानों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

    बैठक में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री नन्दकिशोर लाल, एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, अपर उपायुक्त श्री जयदीप तिग्गा, निदेशक डीआरडीए श्री सौरभ सिन्हा, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिनेश रंजन, एसडीएम घाटशिला श्री सत्यवीर रजक, डीएमओ श्री संजय शर्मा, संभी अंचल अधिकारी, वन विभाग एवं प्रदूषण विभाग के प्रतिनिधि मौजूद रहे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्री श्याम भक्त मंडल करेगी कम्बल का वितरण
    Next Article गलत बिजली बिल में तेजी से सुधार किया जाय और जबतक गलत बिजली बिल में सुधार नहीं होता है तबतक उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटी नहीं जाय – सरयू राय

    Related Posts

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    August 6, 2026

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    August 6, 2026

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    मानसून सत्र छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.