Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चीन में कोरोना ने फिर मचाया हाहाकार, दवाएं हुईं खत्म
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    चीन में कोरोना ने फिर मचाया हाहाकार, दवाएं हुईं खत्म

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बीजिंग. चीन की जीरो कोविड पॉलिसी के कठोर नियमों में ढील दिए जाने के बाद अब एक फिर से कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं. बीजिंग के निवासियों ने सर्दी की दवाओं के खत्म होने और फार्मेसियों में लंबी लाइनों की शिकायत की है. तेजी से बढ़ते एंटीजन टेस्ट और दवाओं की बढ़ती मांग ने ज्यादा दाम के साथ एक बड़ा काला बाजार तैयार कर दिया है. दवाओं के खरीदार ‘डीलरों’ से सामान लेने के लिए किसी सहारे की खोज कर रहे हैं. जिनकी जानकारी वीचैट ग्रुप्स में भेजी जा रही है.

     

    राजधानी बीजिंग में बाजार नियामक अफसर ज्यादा दाम पर टेस्ट किट बेचने वाले दुकानदारों पर 300,000 युआन ( 43,000 डॉलर) का जुर्माना लगाने के साथ उसके बिजनेस पर रोक लगा रहे हैं. ऐसे में चीन में बुखार से पीड़ित लोगों ने अब इलाज के घरेलू नुस्खों को अपनाना शुरू कर दिया है. सोशल मीडिया यूजर्स अपने-अपने घरेलू इलाज को शेयर कर रहे हैं. जिससे दूसरे लोग भी उनका फायदा उठा सकें. चीन में अभी तक लाखों कमजोर बुजुर्गों का भी पूरी तरह से टीकाकरण नहीं हुआ है. जबकि अस्पतालों में कोविड संक्रमित रोगियों की आने वाली संख्या से निपटने के लिए संसाधनों की भारी कमी है.

     

    चीन में कोविड-19 संक्रमण की सही संख्या को अब ट्रैक करना असंभव है. चीन की शीर्ष स्वास्थ्य संस्था ने देश में जीरो कोविड पॉलिसी को अचानक छोड़े जाने के बाद बीजिंग में तेजी से कोरोना के फैलने की चेतावनी दी है. कोरोना वायरस पर कंट्रोल करने की कोशिश में लगभग 3 साल तक बड़े पैमाने पर टेस्ट और क्वारंटीन के प्रतिबंधों को चीन ने पिछले हफ्ते ही ढीला किया है. देश के अधिकांश हिस्सों में अब टेस्ट जरूरी नहीं होने के कारण चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बुधवार को कबूल किया कि अब इसकी वास्तविकता संख्या का पता लगाना संभव नहीं है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजोधपुर : पांच और घायलों ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या पहुंची 23
    Next Article बिहार : जहरीली शराब का कहर, छपरा में 7 लोगों की गई जान

    Related Posts

    जेपीएससी-एसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी, अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस पर जमशेदपुर में भव्य आयोजन, 20 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लाभ वितरित

    August 9, 2026

    भाजपा की तिरंगा यात्रा से तिरंगामय हुई लौहनगरी, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, हजारों राष्ट्रभक्तों ने हाथों में तिरंगा लेकर मनाया आजादी का जश्न, स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्य को किया नमन

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जेपीएससी-एसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी, अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    विश्व आदिवासी दिवस पर जमशेदपुर में भव्य आयोजन, 20 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लाभ वितरित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा से तिरंगामय हुई लौहनगरी, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, हजारों राष्ट्रभक्तों ने हाथों में तिरंगा लेकर मनाया आजादी का जश्न, स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्य को किया नमन

    झारखंड की टीम का सेंट्रल जोन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन

    वसुंधरा स्टेट के पास ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    छात्रों के समर्थन में जयराम महतो का निर्जला उपवास

    DIU की टीम और स्थानीय पुलिस की छापेमारी में एक फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, दो लग्जरी गाड़ियां समेत लाखों के सामान जब्त 

    मुजफ्फरपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, दरोगा समेत 3 को रौंदा; BMP जवान की मौके पर मौत..चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    18 दिनों से बंद घर में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और 2 लाख नकद ले उड़े चोर; परसुडीह के गोलपहाड़ी में वारदात

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.