Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार : जहरीली शराब का कहर, छपरा में 7 लोगों की गई जान
    Breaking News Headlines बिहार

    बिहार : जहरीली शराब का कहर, छपरा में 7 लोगों की गई जान

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    छपरा. छपरा जिले में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई. वहीं दो लोगों को गंभीर हलात में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने भी दम तोड़ दिया. कुल सात लोगों की मौत की जानकारी मिल रही है. घटना इसुआपुर थाना क्षेत्र की है. यह घटना इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोईला गांव की है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है. वहीं जानकारी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की एक टीम गांव रवाना कर दी गई. टीम

    गांव में लोगों का मेडिकल चेकअप कर रही है. संदिग्ध मिलने पर लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. मृतकों की पहचान डोईला गांव निवासी संजय सिंह, बीचेंद्र राय और अमित रंजन के रूप में की गई है. वहीं मशरक थाना क्षेत्र के कुणाल कुमार सिंह और हरेंद्र राम की भी मौत की खबर है. इस घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है.

     

    अस्पताल में मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि शराब का अधिक सेवन करने से सभी का हालत खराब हुई है. कुल सात मरीजों को अस्पताल लाया गया था, जिसमें से पांच की मौत हो चुकी थी, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई थी. दोनों का इलाज किया गया, लेकिन उन्होंने भी दम तोड़ दिया. बता दें, बिहार में जहरीली शराब का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले हफ्ते ही वैशाली जिले के महनार में भी तीन लोगों की शराब पीने के बाद मौत हो गई थी. उनकी भी जहीरीली शराब से मौत की आशंका जताई गई थी.

     

    वहीं मामले को लेकर इसुआपुर थाना पुलिस का कहना है कि मृतकों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन लोगों ने कहां से शराब खरीदी थी. गांव के लोगों का मेडिकल चेकअप भी कराया जा रहा है, ताकि यह पता लग सके कि किसी अन्य न तो नहीं शराब का सेवन किया था. जो भी संदिग्ध मिल रहे हैं. उनको अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचीन में कोरोना ने फिर मचाया हाहाकार, दवाएं हुईं खत्म
    Next Article आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा, डीसीएम से टकराई बस, 6 की मौत, 22 घायल

    Related Posts

    वाराणसी में प्रधानमंत्री: नीतियों के केंद्र में बहन-बेटियां | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    समाजसेवी धर्मबीर नांदल का निधन: सामाजिक जीवन में बड़ी क्षति | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    बंगाल चुनाव: भांगर का तनाव और लोकतंत्र की साख | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वाराणसी में प्रधानमंत्री: नीतियों के केंद्र में बहन-बेटियां | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: असम के रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    समाजसेवी धर्मबीर नांदल का निधन: सामाजिक जीवन में बड़ी क्षति | राष्ट्र संवाद

    बंगाल चुनाव: भांगर का तनाव और लोकतंत्र की साख | राष्ट्र संवाद

    डोंबिवली रेप केस: अनाथ लड़की से पहले मारपीट, फिर दोस्त ने की दरिंदगी | राष्ट्र संवाद

    भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता: आशा का सेतु | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    नगर निकायों की समीक्षा बैठक में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर

    जमशेदपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा-बारिश के साथ गिरे ओले

    परसुडीह समेत कई क्षेत्रों में JNAC से सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.