Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जोधपुर : पांच और घायलों ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या पहुंची 23
    Breaking News Headlines

    जोधपुर : पांच और घायलों ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या पहुंची 23

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जोधपुर. राजस्थान के जोधपुर जिले के शेरगढ़ इलाके में शादी समारोह में हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट केस में झुलसे पांच और घायलों ने मंगलवार को दम तोड़ दिया. इसके साथ ही इस केस में मारे जाने वाले लोगों की संख्या 23 तक पहुंच गई है. अभी भी कई घायल जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं.मृतकों में दूल्हे के माता-पिता समेत 9 बच्चे भी शामिल हैं. हादसे के घायलों की लगातार हो रही मौतों से भूंगरा गांव में चित्कारें ही चित्कारें गूंज रही हैं.

     

    पुलिस के अनुसार हादसे में झुलसे लोगों का जोधपुर में इलाज चल रहा है. यह हादसा एक शादी समारोह के दौरान बीते 8 दिसंबर को हुआ था. उस समय पीड़ित परिवार के घर से बारात रवाना होने वाली ही थी कि वहां एक के बाद एक गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने लग गए. इससे वहां अफरातफरी मच गई. हादसे में 60 से ज्यादा लोग झुलस गए थे. बाद में सभी घायलों को जोधपुर लाया गया. उसके बाद वहां इलाज के कई दौरान 21 घायल दम तोड़ चुके हैं.

     

    मंगलवार को पांच और घायलों की मौत हो गई. इससे मृतकों का आंकड़ा 23 तक पहुंच गया. इमनें दूल्हे की मां के बाद पिता सगत सिंह की भी मौत हो गई. मंगलवार को दम तोड़ने वाले घायलों में दूल्हे के पिता सगत सिंह समेत, आईदान , दिलीप कुमार और सुगन कंवर शामिल है. राहत भरी खबर ये है घायलों में से 2 को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. इनमें चार वर्षीय वीरेंद्र और 3 वर्षीय तनवीर शामिल हैं. अभी करीब 30 लोग हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उनका इलाज चल रहा है. इनमें 11 सामान्य वार्ड में और 19 आईसीयू में भर्ती हैं.

     

    हादसे में मारे गए लोगों के लिए गहलोत सरकार ने राहत पैकेज की घोषणा कर रखी है. वहीं अब विशेष आर्थिक पैकेज देने की मांग भी उठ रही है. मृतकों की संख्या लगातार बढ़ने से अब सामाजिक स्तर पर विशेष आर्थिक पैकेज देने की मांग उठाई जा रही है. इसको लेकर पीड़ितों के परिजनों ने सरकार से गुहार लगाई है. अस्पताल में मिलने वाले आने वाले जनप्रतिनिधियों तक अपनी बात रखकर इस मांग को दोहराया जा रहा है. इस संबंध में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जरिए यह फरियाद पीएमओ तक पहुंचाई गई है.

     

     

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबरेली: शराबियों ने नशे में चखने के साथ खा लिए कुत्ते के पिल्लों के कान और पूंछ
    Next Article चीन में कोरोना ने फिर मचाया हाहाकार, दवाएं हुईं खत्म

    Related Posts

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.