Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखिल भारतीय साहित्य परिषद की काव्य गोष्ठी आदित्यपुर में आयोजित
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड रांची राष्ट्रीय साहित्य

    अखिल भारतीय साहित्य परिषद की काव्य गोष्ठी आदित्यपुर में आयोजित

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 12, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अखिल भारतीय साहित्य परिषद की काव्य गोष्ठी आदित्यपुर में आयोजित

     

    अखिल भारतीय साहित्य परिषद जमशेदपुर की इकाई के द्वारा “घर-घर कविता ” श्रृंखला के अंतर्गत आज संस्था की सक्रिय सदस्य और सुप्रसिद्ध कवयित्री उपासना सिन्हा के आदित्यपुर स्थित आवास स्थल पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया ।

    काव्य गोष्ठी का आरंभ माँ शारदे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया । सरस्वती वंदना कोकिलकंठी कवयित्री निवेदिता श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया ।

    संस्था की संरक्षिका मंजू ठाकुर जी ने उपस्थित साहित्यकारों को संबोधित करते हुए कहा कि साहित्य सृजन का उद्देश्य मनोरंजन या झूठी प्रसिद्धि नहीं होनी चाहिए बल्कि इसके द्वारा राष्ट्र को मजबूत करने का कार्य होना चाहिए ।

    स्वागत भाषण कवि संतोष चौबे जी ने दिया जबकि संचालन कवयित्री रीना सिन्हा ने किया । धन्यवाद ज्ञापन का दायित्व कवि मनीष वंदन ने निभाया ।

    विदित हो कि अखिल भारतीय साहित्य परिषद के द्वारा पिछले कई महीनों से साहित्य के प्रचार और प्रसार हेतु छोटी-छोटी काव्य गोष्ठियाँ आयोजित की जा रही हैं ताकि हर रचनाकार को प्रस्तुति करने का सुअवसर मिले और सभी श्रोताओं को भी सुनने का और समीक्षा करने का अवसर प्राप्त हो । आज की इस काव्य गोष्ठी में उपस्थित कवियों ने राष्ट्रप्रेम, समाज ,संबंध और प्रकृति, प्रेम पर आधारित खूबसूरत रचनाओं का पाठ किया ।

    इसके विवरण निम्नलिखित हैं:—

    गमों से ही लड़ते रहे जिंदगी भर।
    किसे प्यार करते रहे जिंदगी भर।
    सुनाए जिसे दर्द हम जिंदगी के,
    वही हम पे हँसते रहे जिंदगी भर।
    (संतोष कुमार चौबे)

    झील का ठहराव लिखूं
    दो छोटे-छोटे नाव लिखूं
    सलज्ज इन अम्बकों को
    चिनाव का बहाव लिखूं
    तुम्हारी आंखों को क्या लिखूं ?
    ( मनीष सिंह बंदन)

    निकल गए जो कदम,
    रास्ते कठिन है,
    कहीं संकरी गली है कहीं कंक्रीट बिछी है! (सरिता सिंह)

    लेकर दुआएँ सबके आशीष
    बेटी पिया संग ससुराल चली
    (उपासना सिन्हा)

    क्या सोचना कि धूप में या बारिशों में हूँ।
    बख़्शी हैं जो ख़ुदा ने उन्हीं रहमतों में हूँ॥
    (रीना सिन्हा)

    आज फिर आपकी कमी सी लगी,
    जलती आंखों में कुछ नमी सी लगी।
    ( निवेदिता श्रीवास्तव गार्गी)

    काव्य गोष्ठी में शामिल साहित्यसाधक, कवि, कवयित्री थे:–
    1. जयंत श्रीवास्तव
    2. मंजू ठाकुर
    3. संतोष कुमार चौबे
    4. सूरज सिंह राजपूत
    5. सरिता सिंह
    6.राजेन्द्र साह राज
    7.लखन विक्रांत
    8. रीना सिन्हा
    9. अनिता निधि
    10.भोगेंद्र नाथ झा
    11. मनीष सिंह “वंदन”
    12. माधुरी मिश्रा
    13. ममता कर्ण
    14. निवेदिता श्रीवास्तव
    15. डॉ अरूण कुमार शर्मा

    अखिल भारतीय साहित्य परिषद् के अध्यक्ष शैलेंद्र पांडे शैल और संगठन मंत्री डॉ अनीता शर्मा ने इस काव्य गोष्ठी के सफल आयोजन के लिए कवयित्री उपासना सिन्हा को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत विश्व का सबसे बड़ा ‘कनेक्टेड’ देश है, 800 मिलियन से अधिक हैं ब्रॉडबैंड उपयोगकर्ता
    Next Article कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में सभी वर्गों को निराश किया : शेखावत

    Related Posts

    करीम सिटी कॉलेज में नॉन-टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन ने मनाया अपना गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन

    June 20, 2026

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    June 20, 2026

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    करीम सिटी कॉलेज में नॉन-टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन ने मनाया अपना गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    पलामू जमीन विवाद में ठेकेदार और कारोबारी को मारी गोली, भतीजे पर लगा आरोप |

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    जमशेदपुर में नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 21 जून को शामिल होंगे करीब 4 हजार परीक्षार्थी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.