Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में सभी वर्गों को निराश किया : शेखावत
    Headlines

    कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में सभी वर्गों को निराश किया : शेखावत

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaDecember 12, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जयपुर। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार वादा खिलाफी की सरकार है। इस सरकार ने चुनाव से पहले समाज का कोई वर्ग नहीं छोड़ा, जिससे वादा ना किया हो। आज एक भी वर्ग से वादा नहीं किया। समाज के सभी वर्ग इस सरकार से नाराज है और उनमें आक्रोश है।
    शेखावत सोमवार को फलोदी में जन आक्रोश यात्रा के तहत आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान के हालत देश में बद से बदतर होते जा रहे हैं। दुर्र्भाग्य है कि अब राजस्थान की पहचान बलात्कार के आंकड़ों से होती है। प्रदेश मेें इस सरकार में 1 लाख 71 हजार बलात्कार के मामले हुए हैं। औसतन सत्रह मामले प्रतिदिन दर्ज हो रहे है। इससे राजस्थान के लोगों का सिर शर्म से झुक जाता है। लेकिन इसी सरकार के वरिष्ठ मंत्री शांति धारीवाल विधानसभा में शर्मनाक जवाब देते हैं कि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है, इसलिए यहां बलात्कार के केस ज्यादा हो रहे हैं।
    शेखावत ने कहा कि राजस्थान में अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। गैंगवार की घटनाएं लगातार हो रही है। भूमाफिया, बजरी माफिया बेखौफ होकर काम कर रहे हैं। साइबर ठगी भी राजस्थान में बढ़ गई है। राजस्थान अपराधियों के हवाले करके छोड़ दिया गया। जनता खून के आंसू रो रही है।
    उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह वादा खिलाफी करने वालों की सरकार है। इस सरकार के नेताओं ने एक से दस तक गिनते ही किसानों का कर्जा माफ हो जाएगा, लेकिन यह सरकार आज तक कर्जा माफ नहीं कर पाई। इन्होंने युवाओं से बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। युवकों ने विश्वास में आकर बैंकों में खाता खुलवा लिया, लेकिन भत्ते की राशि आज तक खाते में नहीं आई। उल्टे खाते से बैंक कई प्रकार के शुल्क वसूल रहा है।
    उन्होंने कहा कि इस सरकार ने प्रदेश के हर तबके के साथ धोखा किया है। किसानों को कहा था कर्ज माफ करेंगे। महिलाओं को कहा था बिजली का बिल नहीं बढ़ाएंगे। युवाओं को बेरोजगार भत्ता देने का वादा किया था। लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। पिछली भाजपा सरकार केन्द्र की योजनाओं को लागू करने में अव्वल था। भारतीय जनता पार्टी की वसुंधरा राजे सरकार ने हर पंचायत में बारहवीं तक की स्कूल खोलना सुनिश्चित किया। स्कूलों में शिक्षकों का बेहतर प्रबंधन किया। आज कांग्रेस सरकार ने स्कूल खोल दी। शिक्षक नहीं है। धड़ाधड़ तबादले हो रहे हैं। तबादले में भ्रष्टाचार पनपा हुआ है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअखिल भारतीय साहित्य परिषद की काव्य गोष्ठी आदित्यपुर में आयोजित
    Next Article घाटशिला कॉलेज में रॉकेट विस्फोट, आठ छात्र-छात्राएं घायल

    Related Posts

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    June 20, 2026

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    June 20, 2026

    पलामू जमीन विवाद में ठेकेदार और कारोबारी को मारी गोली, भतीजे पर लगा आरोप |

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    पलामू जमीन विवाद में ठेकेदार और कारोबारी को मारी गोली, भतीजे पर लगा आरोप |

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    जमशेदपुर में नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 21 जून को शामिल होंगे करीब 4 हजार परीक्षार्थी

    विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर गोपबंधु विद्यापीठ में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    ब्रिक्स मंच” पर चमकी जमशेदपुर की कला, सुमन प्रसाद ने बढ़ाया झारखंड का मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.