Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शहर के कुष्ठ रोग पीड़ितों के समक्ष भुखमरी की स्थिति, दो माह से नही मिला राशन, भाजपा नेता पवन अग्रवाल के नेतृत्व में कुष्ठ पीड़ितो ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    शहर के कुष्ठ रोग पीड़ितों के समक्ष भुखमरी की स्थिति, दो माह से नही मिला राशन, भाजपा नेता पवन अग्रवाल के नेतृत्व में कुष्ठ पीड़ितो ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    News DeskBy News DeskDecember 5, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शहर के कुष्ठ रोग पीड़ितों के समक्ष भुखमरी की स्थिति, दो माह से नही मिला राशन, भाजपा नेता पवन अग्रवाल के नेतृत्व में कुष्ठ पीड़ितो ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    ■ कुष्ठ पीड़ितों के संवेदना का मख़ौल उड़ा रही हेमंत सरकार, सात दिनों में पुरानी व्यवस्था बहाल नही होने पर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष करेंगे भिक्षाटन: पवन अग्रवाल

    जमशेदपुर। जमशेदपुर के करीब दो हजार कुष्ठ रोग पीड़ित परिवार को पिछले दो माह से राशन नही मिल रहा है। कुष्ठ पीड़ितों को राशन डीलर द्वारा बिना अंगूठा लगाए राशन नही देने की बात कही गयी है। झारखंड सरकार के इस निर्देश के बाद से शहर के देवनगर, बर्मामाइंस, बिस्टुपुर, पार्वती घाट के पास रहने वाले हजारों कुष्ठ रोग पीड़ित परिवार के समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी है। कुष्ठ पीड़ितों की इन समस्याओं को लेकर भाजपा नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल के नेतृत्व में कुष्ठ पीड़ितों ने जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की। इस दौरान भाजपा सीतारामडेरा मंडल के अध्यक्ष सुरेश शर्मा भी मौजूद थे। जिला सभागार में जिला उपायुक्त द्वारा नियुक्त पदाधिकारी डीएम लॉ एंड आर्डर, डीटीओ दिनेश रंजन, राशन विभाग के विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी के साथ सौरव सिन्हा एवं मार्केटिंग ऑफिसर की उपस्थिति में पवन अग्रवाल ने कुष्ठ रोगियों को राशन लेने में आ रही परेशानी से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी नए आदेश के बाद से कुष्ठ आश्रम में निवास करने वाले हजारों कुष्ठ पीड़ित परिवार के समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है।

     

    उन्होंने बताया कि पूर्व में ऑफलाईन सरकारी राशन प्राप्त होता था क्योंकि इनमें से अधिकांश लोग दिव्यांग है, जिनके हाथ और पैर भी सामान्य स्थिति में नहीं है। राशन डीलर द्वारा कहा गया कि दिसंबर माह से बिना फिंगर प्रिंट के राशन नहीं दिया जा सकता जो कि अमानवीय निर्णय है। पवन अग्रवाल ने हेमंत सरकार की संवेदनहीनता पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार कुष्ठ पीड़ितों की संवेदना का मखौल उड़ा रही है। उन्होंने कहा कि रघुवर दास के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में कुष्ठ रोग पीड़ितों के लिए

     

    वैकल्पिक व्यवस्था का निर्माण का उन्हें राशन दिया जाता था। परंतु ऐसे नियमों से शहर के हजारों गरीब परिवारों के समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी है। वार्ता के दौरान सक्षम पदाधिकारियों की ओर से आश्वस्त किया गया कि मार्केटिंग ऑफिसर के माध्यम से सात दिनों में ऑफलाइन व्यवस्था के तहत राशन वितरण की प्रकिया बहाल की जाएगी। पवन अग्रवाल ने बताया कि अगर सात दिन बाद पुरानी व्यवस्था के अनुरूप ऑफलाइन राशन वितरण नही होने से उपायुक्त कार्यालय के समक्ष भिक्षाटन कर विरोध जताया जाएगा।

     

    इस दौरान भाजपा सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, कुष्ठ आश्रम के गौरा चंद्र प्रामाणिक, मितरु प्रधान, श्याम गोप, जवाहर पासवान, सानदो वघार, जुगेश्वर साहा, कृष्णा अदावर, प्रसुन्न कर्मी, रूपन महतो, दृष्टा महतो, सचि राजवार समेत अन्य उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleघाटशिला महाविद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ उद्घाटन ,लक्ष्य प्राप्ति हेतु स्वस्थ रहना जरूरी: सिविल सर्जन
    Next Article आनंद मार्ग के संतोष कुमार चौबे को 25 बार रक्तदान के लिए ब्लड बैंक में सम्मानित किया गया

    Related Posts

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    June 22, 2026

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    June 22, 2026

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.