Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नाइजीरिया की मस्जिद में हुई गोलीबारी में इमाम सहित नमाज अदा कर रहे 12 लोगों की मौत
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    नाइजीरिया की मस्जिद में हुई गोलीबारी में इमाम सहित नमाज अदा कर रहे 12 लोगों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एबूजा. नाइजीरिया के कैटसिना के फुनटुआ की मस्जिद में कुछ बंदूकधारियों ने नमाज अदा कर रहे लोगों पर हमला कर दिया है. बंदूक से लैस हमलावर एकाएक मस्जिद में घुसे और वहां मौजूद लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. इस गोलीबारी में मस्जिद के इमाम सहित 12 लोगों की मौत हो गई है. सशस्त्र गिरोह ने मांग की है कि ग्रामीण लोगों को प्रोटेक्शन फीस का भुगतान करना होगा ताकि उन्हें खेती करने और अपनी फसल काटने की इजाजत मिल सके.

     

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी के गृह राज्य कैटसिना के फुनटुआ के रहने वाले लॉवल हारुना ने बताया कि हमलावर बाइक से आए थे और एकाएक बंदूक के साथ मैगामजी मस्जिद में घुस गए, जहां लोग नमाज अदा कर रहे थे. बंदूकधारियों ने नमाजियों पर दनादन गोलीबारी कर दी. फायरिंग में कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि कुछ लोग जान बचाकर भाग निकले.

     

    लॉवल हारुना ने बताया कि लोग रात की नमाज के लिए मस्जिद आए हुए थे. इसी दौरान हमलावरों ने मैगामजी पर धावा बोल दिया. इस घटना में 12 लोग मारे गए हैं और एक इमाम की भी जान चली गई है. फनटुआ के एक अन्य निवासी अब्दुल्लाही मोहम्मद ने बताया कि गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद हमलावरों ने कुछ लोगों को इक_ा किया और अपने साथ झाडिय़ों में ले गए. अब्दुल्लाही ने कहा कि मैं दुआ कर रहा हूं कि डाकुओं ने जिन निर्दोष लोगों का अपहरण किया है, उन्हें रिहा कर दें.

     

    कैटसिना राज्य पुलिस के प्रवक्ता गैंबो इसाह ने इस हमले की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि कुछ निवासियों की मदद से कुछ लोगों को बचाने में कामयाबी हासिल हुई है. कैटसिना नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिम में स्थित राज्य है. ये पड़ोसी देश नाइजर के साथ सीमा साझा करता है, जिससे गिरोह दोनों देशों के बीच स्वतंत्र रूप से आ और जा सकते हैं. नाइजीरिया की सेना डाकुओं के ठिकानों को तबाह करने के लिए उनपर बमबारी कर रही है, लेकिन लोगों पर हमले फिर भी जारी हैं.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleMP के सतना में अनूठा प्रदर्शन : 20 दिनों से टावर पर चढ़े हैं 5 किसान, सीएम को लिखा पत्र, यह है मांग
    Next Article सोने के दाम में आया उछाल, चांदी की कीमत में तेजी

    Related Posts

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    August 7, 2026

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026

    डिवाइडर से टकराया टेंपो, छह महिला यात्री घायल

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    डिवाइडर से टकराया टेंपो, छह महिला यात्री घायल

    तारकेश्वर धाम के लिए चाकुलिया के पानिबांका गाँव के शिव भक्तों की टोली रवाना

    केडो होते हुए खुखड़ाडीह तक एक किलोमीटर सड़क हुई जर्जर, बनी जानलेवा ,सुधि लेने वाला कोई नहीं, विधायक मंगल कालिंदी से ग्रामीणों ने उठाई सड़क निर्माण की मांग

    हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, PESB की प्रक्रिया पर शिकायत

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत दर्ज

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत

    डीके फाउंडेशन ऑफ फ्रीडम एंड जस्टिस ने जमीनी स्तर पर कार्य का ऐलान किया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सम्मान अभियान शुरू

    विक्रोली वेस्ट के राहुल नगर में खूनी संघर्ष: पिता-पुत्र की चाकू मारकर हत्या, दो गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.