Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटानगर रेलवे स्टेशन में प्रथम श्रेणी प्रतिक्षालय में यात्रियों से शुल्क लिये जाने के के विरोध में सिंहभूम चैम्बर के उपाध्यक्ष मुकेश मित्तल ने महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व रेलवे को लिखा पत्र
    Breaking News Business जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    टाटानगर रेलवे स्टेशन में प्रथम श्रेणी प्रतिक्षालय में यात्रियों से शुल्क लिये जाने के के विरोध में सिंहभूम चैम्बर के उपाध्यक्ष मुकेश मित्तल ने महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व रेलवे को लिखा पत्र

    News DeskBy News DeskDecember 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    टाटानगर रेलवे स्टेशन में प्रथम श्रेणी प्रतिक्षालय में यात्रियों से शुल्क लिये जाने के के विरोध में सिंहभूम चैम्बर के उपाध्यक्ष मुकेश मित्तल ने महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व रेलवे को लिखा पत्र

    टाटानगर रेलवे स्टेशन में एसी प्रथम श्रेणी प्रतिक्षालय में यात्रियों से निजी एजेंसी के द्वारा 15 रूपये प्रति घंटे के हिसाब से शुल्क की वसूली की जा रही है। इसके विरोध में सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष, जनसंपर्क एवं कल्याण मुकेश मित्तल ने महाप्रबंधक,

     

    दक्षिण- पूर्व रेलवे को पत्र लिखकर उनका ध्यानाकृष्ट किया गया। उन्होंने बताया कि पूर्व में प्रथम श्रेणी एसी प्रतिक्षालय में यात्रियों के लिये निःशुल्क व्यवस्था की गई थी और जो यात्री शुल्क देकर विशेष रूप से बनाये गये एसी प्रतिक्षालय में ठहरना चाहते हैं, उसके लिये स्पेशल एसी लाँज की व्यवस्था 50 रूपये प्रति घंटा की दर से पहले से ही स्टेशन में उपलब्ध कराई गई है। लेकिन अब नई व्यवस्था के तहत निःशुल्क प्रदान की जा रही एसी प्रतिक्षालय को भी निजी एजेंसी के हाथों में सौंपकर शुल्क की वसूली की जा रही है।

     

     

    श्री मित्तल ने कहा कि यात्री ट्रैन पकड़ने के लिये ट्रैन की समयसारिणी के अनुसार ही स्टेशन पहुंचते हैं, लेकिन ट्रैन के देर से स्टेशन पहुंचने के कारण प्रथम श्रेणी के यात्रियों को ट्रैन पकड़ने के लिये एसी प्रतिक्षालय में रूक कर इंतजार करना पड़ता है। अगर वे प्लेटफॉर्म पर इंतजार करेंगे तो प्लेटफॉर्म में लगी ट्रैन को पकड़ने में दूसरे यात्रियों को कठिनाईयाँ होगी और बेवजह प्लेटफार्म पर भीड़.भाड़ की स्थिति उत्पन्न हो जायेगी। चूंकि ट्रैन अगर देर से स्टेशन पहुंचती है तो यह रेलवे की परिचालन व्यवस्था के कारण होती है।

     

    इसलिये यह रेलवे की जिम्मेदारी बनती है कि यात्रियों को मुफ्त सुविधायुक्त एसी प्रतिक्षालय की व्यवस्था करायें। लेकिन ऐसे यात्री जिनमें बुुजुर्ग, बच्चे, मरीज भी होते हैं, जिन्हें सुविधायुक्त प्रतिक्षालय की आवश्यकता होती है को भी अपनी जेब से अतिरिक्त खर्च वहन कर एसी प्रतिक्षालय में ठहरना पड़ रहा है।

    इसलिये जनहित में इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसी प्रथम श्रेणी प्रतिक्षालय में पूर्व की भांति निःशुल्क व्यवस्था रेलवे की ओर से कराई जानी चाहिए।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री के बुलावे पर मिला NHM कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल, मंत्री ने दिया सकरात्मक भरोसा
    Next Article निलंबित आईएएस पूजा सिंघल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.