Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल गांधी का मीडिया पर कटाक्ष: किसानों-मजदूरों की जगह मिल रही फिल्मी कलाकारों-राजनेताओं को तरजीह
    Breaking News Headlines राजनीति

    राहुल गांधी का मीडिया पर कटाक्ष: किसानों-मजदूरों की जगह मिल रही फिल्मी कलाकारों-राजनेताओं को तरजीह

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारत जोड़ो यात्रा के तहत मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंचे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजवाड़ा चौराहे पर आयोजित सभा में कहा कि मीडिया बेरोजगारों, किसानों और मजदूरों की समस्याओं के बजाय सत्ता के शीर्ष पर बैठे राजनेताओं, फिल्मी कलाकारों और क्रिकेटरों को विशेष तरजीह दे रही है.

     

    उन्होंने कहा कि हम प्रेस से कहते हैं कि बेरोजगारी, कृषि कर्ज माफी, किसानों और मजदूरों की बात करो, लेकिन ये बताते हैं कि ऐश्वर्या राय ने कैसे कपड़े पहने हैं या शाहरुख खान ने क्या बोल दिया या विराट कोहली ने कैसे चौका मारा? उन्होंने दावा किया कि मीडिया आम लोगों की आवाज बनने की असली लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाने के बजाय बुनियादी मुद्दों से जनता का ध्यान हटा रहा है.

     

    राहुल गांधी ने कहा कि टीवी देखते वक्त जब आप समाचार चैनल बदलते हैं, तो पहले पांच चैनलों पर नरेंद्र मोदी और छठे चैनल पर अमित शाह दिखाई पड़ते हैं. लेकिन चैनलों पर आपको किसान का चेहरा और मजदूर के आंसू नहीं दिखने वाले. उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों कदमों ने देश का सबसे बड़ा नुकसान कर दिया है. उन्होंने कहा कि जो काम चीन की सेना नहीं कर सकती, वह काम नोटबंदी और जीएसटी ने कर दिया है.

     

    राहुल गांधी ने बताया कि मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के पांचवें दिन वह सूबे के सबसे बड़े शहर इंदौर में रविवार को आठ घंटे पैदल चले. उन्होंने यह भी कहा कि अगले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनने पर वह अपनी पार्टी के लोगों से कहेंगे कि इंदौर को भारत के सबसे बड़े लॉजिस्टिक्स केंद्र के रूप में उसी तरह विकसित किया जाए, जिस तरह अमेरिका में शिकागो को विकसित किया गया.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleIFFI ज्यूरी हेड के द कश्मीर फाइल्स पर दिए बयान से मचा बवाल, इजराइल के राजदूत ने मांगी माफी
    Next Article पुर्तगाल ने उरुग्वे को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट के नॉकआउट स्टेज का कटाया टिकट

    Related Posts

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    August 6, 2026

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    August 6, 2026

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    मानसून सत्र छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.