Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नितिन गडकरी ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के लिए 573.13 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को दी स्वीकृति
    Headlines राष्ट्रीय

    नितिन गडकरी ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के लिए 573.13 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को दी स्वीकृति

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaNovember 24, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने तेलंगाना के मुलुगु जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-163 के हैदराबाद-भूपालपट्टनम खंड से मौजूदा 2 लेन की सड़क को छोटे वाहनों के आवागमन के लिए आवश्यक स्थान के साथ-साथ 2 लेन में चौड़ा करने को मंजूरी दे दी है।  नितिन गडकरी ने ट्वीट्स की एक श्रृंखला में यह जानकारी दी कि इस परियोजना पर कुल 136.22 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।उन्होंने कहा कि यह परियोजना खंड प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे लकनावरम झील और बोगोथा झरने को आपस में जोड़ता है। इस खंड के निर्माण कार्य से तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के बीच अंतरराज्यीय संपर्क में सुधार होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुलुगु जिला वाम उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) से प्रभावित एक जिला है और इस खंड के विकास से सरकार को वामपंथी उग्रवाद गतिविधियों पर नियंत्रण रखने में मदद मिलेगी। गडकरी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-167 के पर छोटे वाहनों के आवागमन के लिए आवश्यक स्थान के साथ-साथ 2/4 लेन के पुनर्सुधार और उन्नयन कार्य को ईपीसी मोड पर 436.91 करोड़ रुपये की कुल लागत से मंजूरी दी गई है। इस परियोजना में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में नागरकुर्नूल जिले में कृष्णा नदी पर प्रतिष्ठित पुल के साथ संपर्क मार्ग भी शामिल है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-167के हैदराबाद/कलवाकुर्थी और तिरुपति, नंद्याला, चेन्नई जैसे महत्वपूर्ण स्थानों के बीच की दूरी को लगभग 80 किलोमीटर कम कर देगा, क्योंकि वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर चलने वाला यातायात इस परियोजना के पूरा होने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-167के पर स्थानांतरित हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नंद्याला कृषि उत्पादों और वन उत्पादों के लिए एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र है क्योंकि यह नल्लामाला वन के निकट है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोल्लापुर में स्वीकृत किया गया पुल दोनों राज्यों के लिए प्रवेश द्वार सिद्ध होगा और यह पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद करेगा।

    उधर, हरियाणा के भिवानी और हिसार जिलों में भारतमाला परियोजना के अंतर्गत एनएच-148बी के भिवानी-हांसी सड़क सेक्‍शन को 1322.13 करोड़ रुपये के बजट के साथ एचएएम पर चार लेन करने की मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना तेज आवाजाही और बेहतर अंतर-जिला कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। इस बाबत केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इस सेक्‍शन के विकास से लंबे मार्ग की यातायात और माल ढुलाई की समग्र दक्षता में भी सुधार होगा, जिससे सुचारू और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित होने के साथ ही यातायात के समय में पर्याप्त कमी और वाहन परिचालन लागत (वीओसी) में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से हरियाणा में आधारभूत अवसंरचना को बढ़ावा मिलेगा, जिससे क्षेत्र के समग्र आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरायकेला के काशी साहू महाविद्यालय में एमए की पढ़ाई की मांग को लेकर पिछले दो दिनों से छात्र- छात्राएं आमरण अनशन पर
    Next Article कल का प्रदर्शन विशाल एवं ऐतिहासिक होगा:सांसद बिद्युत बरण महतो

    Related Posts

    जलियांवाला बाग एक्सप्रेस के परिचालन पर रोक का निर्णय वापस लेने की मांग

    October 5, 2026

    मोबाइल शोरूम में लूट की नीयत से घुसा युवक, बम से उड़ाने की धमकी

    October 5, 2026

    मानगो पुल पर महिला ने बच्चे के साथ नदी में कूदने का किया प्रयास, राहगीरों ने बचाया

    October 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जलियांवाला बाग एक्सप्रेस के परिचालन पर रोक का निर्णय वापस लेने की मांग

    मोबाइल शोरूम में लूट की नीयत से घुसा युवक, बम से उड़ाने की धमकी

    मानगो पुल पर महिला ने बच्चे के साथ नदी में कूदने का किया प्रयास, राहगीरों ने बचाया

    मोर्निंग वॉक पर निकले अधेड़ की गला रेतकर हत्या

    भूमिहार महिला समाज ने छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण, स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    डिमना रोड में ट्रक की टक्कर से ट्रांसपोर्ट कारोबारी की मौत, चालक फरार

    Strategic advantages for players with gamblezen and top betting options

    Αποτελεσματικές λύσεις ανθρώπινου δυναμικού μέσω του riverbendhrc.com για την ανάπτυξη της εταιρείας σας

    Πολύτιμες συμβουλές και riverspin για κάθε λάτρη της ψυχαγωγίας

    ओडिशा में अगले तीन साल तक शराब की कोई नयी दुकान नहीं खुलेगी: मुख्यमंत्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.