Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिश्केक में पीएम मोदी ने इमरान खान से न हाथ मिलाया और न की बात
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

    बिश्केक में पीएम मोदी ने इमरान खान से न हाथ मिलाया और न की बात

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 14, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिश्केक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन के साथ मुलाकात के दौरान पाक प्रायोजित आतंकवाद का मुद्दा उठाया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के लिए बृहस्पतिवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंचे.मोदी लोकसभा चुनाव में दोबारा जीतने के बाद पहले बहुपक्षीय सम्मेलन में भाग ले रहे है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान से हाथ और नजरें दोनों न मिलाकर पड़ोसी मुल्क को आतंकवाद के मसले पर कड़ा संदेश देने की कोशिश की. पीएम नरेंद्र मोदी ने चीन और रूस के नेताओं से मुलाकातें कीं और पाकिस्तान को घेरा. पाकिस्तान के सदाबहार दोस्त चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से बातचीत में मोदी ने साफ कर दिया कि भारत सीमापार से आतंकवाद रुकने तक पाकिस्तान से वार्ता नहीं करेगा.एससीओ की 19वीं बैठक के उद्घाटन समारोह में कई राष्ट्राध्यक्षों ने हिस्सा लिया. संयोग से पीएम मोदी और इमरान खान हॉल में एक साथ ही पहुंचे, लेकिन पीएम मोदी ने इमरान खान से ना हाथ मिलाया और ना ही कोई अनौपचारिक बात की. उन्होंने इमरान खान को देखा तक नहीं और वह सीधे अपनी सीट पर जाकर बैठ गए. इमरान की कुर्सी बिल्कुल कोने में थी और वह पीएम मोदी से पांच-छह सीट छोड़कर बैठे थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबारिश की बजह से रद्द हुआ भारत-न्यूजीलैंड मैच
    Next Article सरकार ने बदल दिये आधार कार्ड के नियम, देखें कहां जरूरी कहां नहीं

    Related Posts

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    August 25, 2026

    नारियल फोड़ने से नहीं, धरातल पर काम से होगा विकास : मीरा मुंडा

    August 25, 2026

    बिहार में विद्यार्थी सहयोग शिविर की शुरुआत: छात्रों की शिकायतों का 30 दिन में समाधान

    August 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    नारियल फोड़ने से नहीं, धरातल पर काम से होगा विकास : मीरा मुंडा

    बिहार में विद्यार्थी सहयोग शिविर की शुरुआत: छात्रों की शिकायतों का 30 दिन में समाधान

    विकसित भारत 2047: सरकारी स्कूल की जर्जर हालत सबसे बड़ा सवाल

    लिव इन रिलेशन संस्कृति भगवान शिव की विवाह प्रथा का अपमान: सुनील आनंद

    त्योहार से पहले महंगाई का डबल अटैक, चीनी ₹70 और प्याज ₹60 पार

    पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कार्यकर्ताओं संग की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

    सांसद बिद्युत बरण महतो की पहल से 11 वर्षीय रेवती का निःशुल्क सफल ऑपरेशन

    निखार सबलोक हत्याकांड के बाद आसनबनी में पसरा सन्नाटा, जाताल बाबा स्थल विवाद की जांच तेज

    श्रेष्ठ एनजीओ पुरस्कार से सम्मानित किए गए डॉ. दिग्विजय भारत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.