Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरकार ने बदल दिये आधार कार्ड के नियम, देखें कहां जरूरी कहां नहीं
    Breaking News राष्ट्रीय संवाद विशेष

    सरकार ने बदल दिये आधार कार्ड के नियम, देखें कहां जरूरी कहां नहीं

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 14, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अब आधारकार्ड दिखाने या देने के लिए कोई भी बैंक या कंपनी किसी भी ग्राहक या उपभोक्ता को मजबूर नहीं कर सकती.मोदी कैबिनेट ने आधार और अन्य कानून (संशोधन) विधेयक 2019 को मंजूरी दे दी है. इसका अर्थ यह है कि कानूनी सहमति के अलावा अन्य किसी भी मामले में आधार देना अनिवार्य नहीं होगा. सरकार की गवर्नमेंट सब्सिडी आम लोगों तक आसानी से पहुंचाने के लिए आधार कार्ड की मदद लेने की योजना रही है. कैबिनेट के इस निर्णय के बाद यूआईडीएआई को आधार डाटा सुरक्षित करने और उसके गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए पहले से बेहतर सिस्टम मिलेगा.इस नियम के बाद अब किसी को भी अपनी पहचान बताने के लिए आधार नंबर या आधार कार्ड देने की जरूरत नहीं है, जब तक कानूनी तौर पर यह जरूरी न हो. आम जनता की सुविधा के मद्देनजर बैंक खाता खोलने के लिए आधार नंबर या आधार कार्ड की कॉपी को स्वैच्छिक करने की जानकारी सामने आ रही है. इससे पहले सितंबर 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसला देकर साफ कर दिया था कि आधार कार्ड कहां देना जरूरी है और कहां नहीं. कोर्ट ने कहा था कि इसे संवैधानिक रूप से वैध तो माना जायेगा, लेकिन हर किसी से शेयर करना जरूरी नहीं है.

    सुप्रीमो कोर्ट ने कहा था कि आधार कार्ड पैन कार्ड बनाने के लिए आधार कार्ड जरूरी होगा इसके आयकर रिटर्न दाखिल करने सरकार की लाभकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ पाने के लिए भी आधार कार्ड अनिवार्य होगा.मोदी कैबिनेट के फैसले के बाद अब आधार कार्ड की अनिवार्यता निम्न पर खत्म कर दी गयी हैः

    1- मोबाइल सिम के लिए कंपनी आपसे आधार नहीं मांग सकती.

    2- अकाउंट खोलने के लिए बैंक भी आधार नंबर की मांग नहीं कर सकते हैं.

    3- स्कूल ऐडमिशन के वक्त बच्चे का आधार नंबर नहीं मांग सकते.

    4- सीबीएसई, नीट और यूजीसी की परीक्षाओं के लिए भी आधार जरूरी नहीं.

    5- 14 साल से कम के बच्चों के पास आधार नहीं होने पर उसे केंद्र और राज्य सरकारों की जरूरी सेवाओं से वंचित नही किया जा सकता है.

    6- टेलिकॉम कंपनियां, ई-कॉमर्स फर्म, प्राइवेट बैंक और अन्य इस तरह के संस्थान आधार कार्ड की मांग नहीं कर सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिश्केक में पीएम मोदी ने इमरान खान से न हाथ मिलाया और न की बात
    Next Article बिजनेस करते हैं तो वास्तु के 6 टिप्स आपके बहुत काम के हैं….

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.