Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित, घर-घर व खेतों में भी पहुंचकर मतदाताओं से अभियान में सहयोग की अपील की गई
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित, घर-घर व खेतों में भी पहुंचकर मतदाताओं से अभियान में सहयोग की अपील की गई

    News DeskBy News DeskNovember 20, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम- 2023

    मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित, घर-घर व खेतों में भी पहुंचकर मतदाताओं से अभियान में सहयोग की अपील की गई

    निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा-निर्देशानुसार *रविवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर छूटे हुए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष शिविर* का आयोजन किया गया। सभी केंद्रों पर सुबह नौ बजे से अपराह्न चार बजे तक बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) उपस्थित थे। इस दौरान सभी ईआरओ व एईआरओ ने भ्रमणशील रहते हुए मतदान केंद्रों पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया तथा बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

    *बीडीओ डुमरिया श्री साधुचरण देवगम व सीओ श्री रामनरेश सोनी* ने खेतों में कार्य कर रहे मतदाताओं के बीच पहुंच धन कटनी कर मतदाता सूची में नाम निबंधन के लिए उन्हें प्रेरित किया तथा जिले में चल रहे अभियान की जानकारी दी। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री नंदकिशोर लाल द्वारा पोटका व डुमरिया प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री पियूष सिन्हा ने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में घर घर जाकर मतदाताओं से मतदाता सूची में नाम निबंधन की अपील की, इस दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी श्री सुमित प्रकाश व संतोष कुमार भी मौजूद रहे।

    एसडीएम घाटशिला श्री सत्यवीर रजक, बीडीओ जमशेदपुर सदर श्री प्रवीण कुमार, सीओ श्री अमित श्रीवास्तव, सीओ पोटका श्री इम्तियाज अहमद समेत अन्य वरीय पदाधिकारियों ने भी मतदान केंद्रों पर आयोजित विशेष शिविर का जायजा लिया।

    *मतदान केंद्रों पर जमा हुआ आवेदन*

    जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं द्वारा प्रपत्र छह (नये मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए), प्रपत्र सात (नाम हटाने के लिए मृत – स्थानांतरित), प्रपत्र आठ (संशोधन के लिए नाम उम्र एवं अन्य त्रुटि), प्रपत्र आठ क (एक ही विधानसभा में पता बदलने के लिए) आवेदन जमा किया गया।

    उल्लेखनीय है कि, कोई भी व्यक्ति अपने मतदान के अधिकार से वंचित नहीं रहें इस उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्य्रकम चलाया जा रहा। वैसे युवा मतदाता जिनकी उम्र 17 वर्ष पूरी हो गई हो वे भी अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए आवेदन दे सकते हैं। मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 कार्यक्रम के तहत निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन 05.01.2023 को किया जाएगा। इस हेतु सभी मतदान केन्द्रों में प्रारूप निर्वाचक सूची का प्रकाशन किया जा चुका है। इससे संबंधित दावे एवं आपत्तियां जमा करने की अवधि 09.11.2022 से 08.12.2022 तक है। प्राप्त दावा एवं आपत्तियों का निस्तार 26.12.2022 को किया जाना है ।

    गेटेड कम्यूनिटी (अपार्टमेंट/सोसायटी) में भी माइकिंग कर छूटे हुए मतदाताओं का नाम निबंधन व स्वच्छ मतदाता सूची निर्माण में सहयोग की अपील की गई।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा जमशेदपुर महानगर करेगी 25 नवंबर को उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन
    Next Article टाटा स्टील की ओर से रविवार को मैराथन दौड़ का आयोजन

    Related Posts

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    May 9, 2025

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    May 9, 2025

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

    क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत में मनाया गया स्थापना दिवस

    शूरवीर भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा: धर्मेंद्र सोनकर

    11 मई को जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज का चुनाव

    दलाल मोटी रकम लेकर बांट रहे है कुलडीहा में सरकारी जमीन का कागजात

    रामलीला मैदान से साकची बिरसा मुंडा प्रतिमा तक जय हिंद यात्रा

    झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से देर रात की उड़ान शुरू करने की माँग , भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पीएमओ व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.