Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका पर किया गया चर्चा, सभी ने अपने अपने विचार रखे
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका पर किया गया चर्चा, सभी ने अपने अपने विचार रखे

    Nijam KhanBy Nijam KhanNovember 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला जनसंपर्क कार्यालय, जामताड़ा में राष्ट्रीय प्रेस दिवस 2022 पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

    राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका पर किया गया चर्चा, सभी ने अपने अपने विचार रखे

    आज दिनांक 16.11.2022 को राष्ट्रीय प्रेस दिवस 2022 के अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय, जामताड़ा में राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

    आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी श्री अक्षय कुमार तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस, 16 नवंबर भारत में स्वतंत्र एवं जिम्मेदार प्रेस का प्रतीक है। इसी दिन भारतीय प्रेस परिषद ने यह सुनिश्चित करने के लिए एक नैतिक प्रहरी के तौर पर कार्य करना आरंभ किया। 16 नवंबर 1966 को भारतीय प्रेस परिषद की स्थापना की गई। इसीलिए प्रत्येक वर्ष 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष का विषय राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया के किसी भी राष्ट्र के विकास में मीडिया का योगदान प्राचीन काल से है और इसका इतिहास बहुत गहरा है। ब्रिटिश काल में स्वतंत्रता के लिए संघर्ष से समाचार पत्रो का अटूट संबंध रहा है। भारत में समाचार पत्र, भारतीयों की राष्ट्रीय भावना को सामने लाने के उत्प्रेरक थे और उन्होंने स्वतंत्रता की सामूहिक मांग के लिए उन्हें संगठित किया।

    वहीं उन्होंने कहा कि मीडिया की भूमिका जिले में काफी सराहनीय रही है, चाहे वो कोरोना काल हो, सरकार आपके द्वार कार्यक्रम हो, लोगों की समस्याएं के बारे में अवगत कराना हों, मीडिया आमलोगो एवं प्रशासन के बीच एक कड़ी का काम करता है। जिससे लोगों की समस्याओं का निष्पादन हो पाता है। वहीं प्रशासन के लिए मीडिया सचेतक की भांति सही गलत पर टिप्पणी करता है। जिससे प्रशासन को सही एवं पारदर्शी तरीके से कार्य करने में बल मिलता है। संगोष्ठी में शामिल सभी प्रेस प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं एवं आगे भी मीडिया के सहयोग हेतु अपील किया।

    इस मौके पर कार्यालय लिपिक श्री दिलीप कुमार सहित विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में जिले में सौर ऊर्जा से चालित प्रस्तावित दो 05 एमटी क्षमता वाले मिनी कोल्ड रूम के निर्माण हेतु आहूत जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न
    Next Article भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु पद पर भर्ती हेतु आगामी 23 नवंबर तक करें ऑनलाइन निबंधन

    Related Posts

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    May 10, 2025

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता /आनन्द बिहारी दुबे

    May 10, 2025

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं परिदृश्य के मद्देनजर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता /आनन्द बिहारी दुबे

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं परिदृश्य के मद्देनजर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

    मीडिया प्रभारी बनी शशि आचार्य रिंकू सिंह संगठन सचिव

    तीन दिन में ही घुटनों पर आया पाकिस्तान

    जामताड़ा साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार चल रही पुलिस की कारवाई में एक बडी सफलता मिली है

    प्रयास कार्यक्रम के तहत अभिभावकों तथा ग्रामीणों के साथ शिक्षकों ने की संवाद, नियमित विद्यालय भेजने के लिए किया प्रेरित

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    व्यवहार न्यायालय, जामताड़ा परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, विभिन्न वादों का हुआ निपटारा

    चौकीदार नियुक्ति हेतु शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर आज उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आउटडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.