Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रूस का पोलैंड हमला: 2 नागरिकों की मौत, अमेरिका अलर्ट, बाइडन ने बुलाई G7 देशों की इमरजेंसी बैठक
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    रूस का पोलैंड हमला: 2 नागरिकों की मौत, अमेरिका अलर्ट, बाइडन ने बुलाई G7 देशों की इमरजेंसी बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 16, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नसा दुआ ( इंडोनेशिया). रूस और यूक्रेन में जारी जंग के बीच रूसी मिसाइल पोलैंड की सीमा में गिर गया जहां उसके 2 नागरिकों की मौत हो गई. रूसी मिसाइल के पोलैंड की सीमा में गिरने से उसकी चपेट में आने से मारे गए लोगों के प्रति अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शोक जताया और पोलिश राष्ट्रपति से मुलाकात कर हादसे की जांच के लिए अपना पूर्ण समर्थन देने की पेशकश की. साथ ही कहा कि जैसे-जैसे यह आगे बढ़ेगा हम उचित दिश में अगले कदम निर्धारित करने के लिए लगातार संपर्क में बने रहेंगे. इस बीच बाइडेन इंडोनेशिया के बाली में जी-7 देशों और नाटो सदस्य देशों के साथ ‘आपातकालीन’ बैठक कर रहे हैं.

     

    बताया जा रहा है कि मिसाइल विस्फोट की खबर मिलने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन को उनके स्टाफ ने रात में जगाकर ये खबर बताई. इसके बाद बाइडन ने पोलिश राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा से मिलकर जानमाल के नुकसान के लिए अपनी गहरी संवेदना जताई.

     

    अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने उनको अमेरिका के पूरे समर्थन का वादा किया. अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस मामले की जांच के लिए पोलैंड को अमेरिकी समर्थन और सहायता का वादा करने के साथ ही नाटो संगठन के लिए अमेरिका की दृढ़ प्रतिबद्धता की पुष्टि की. पोलैंड में मिसाइल गिरने की घटना के बाद जी7 के नेता एक आपात बैठक पर सहमत हो गए हैं. जो बाइडन ने कहा कि ‘मैंने पूर्वी पोलैंड में जनहानि के लिए अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करने के लिए पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा से बात की और पोलैंड द्वारा विस्फोट की जांच के लिए अपना पूर्ण समर्थन देने की पेशकश की. जैसे-जैसे यह आगे बढ़ेगी हम अगले कदम को तय करने के लिए निकट संपर्क में रहेंगे.’ बहरहाल पोलिश राष्ट्रपति डूडा ने कहा है कि इस बात का कोई ठोस सबूत नहीं है कि देश के पूर्वी हिस्से में गिरा रॉकेट किसने दागा था. अब इस घटना की जांच में अमेरिका के विशेषज्ञ भी शामिल होंगे.

     

    उधर पोलिश विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि गिरी हुई मिसाइल रूस में बनाई गई है. जबकि पोलैंड के राष्ट्रपति डूडा इसके बारे में अपने बयान में अधिक सतर्क थे. उनका कहना था कि अधिकारियों को निश्चित रूप से यह नहीं पता था कि इसे किसने दागा है या इसे कहां बनाया गया. उन्होंने कहा कि शायद सबसे ज्यादा आशंका है कि ये एक रूस में बनी मिसाइल थी. लेकिन अभी भी इसकी पुष्टि की जा रही है. अगर इसकी पुष्टि होती है, तो यूक्रेन के हमले के बाद यह पहली बार होगा जब किसी नाटो देश पर रूसी हथियार गिरा है. गौरतलब है कि नाटो गठबंधन की नींव यह सिद्धांत है कि एक सदस्य के खिलाफ हमला उन सभी पर हमला है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझाबुआ: ग्रामीण ने आग लगाकर की आत्महत्या, 2 बैल, 1 गाय और 3 बकरी भी साथ में हुए खाक
    Next Article उदयपुर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट के 3 दिन बाद नदी में मिली 2 क्विंटल विस्फोटक सामग्री

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    June 20, 2026

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.