Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आफताब ने क्‍या किसी दूसरी महिला की वजह से श्रद्धा को मारा? दिल्‍ली पुलिस इस एंगल से भी कर रही जांच
    Breaking News Headlines अपराध राष्ट्रीय

    आफताब ने क्‍या किसी दूसरी महिला की वजह से श्रद्धा को मारा? दिल्‍ली पुलिस इस एंगल से भी कर रही जांच

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 15, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आफताब ने क्‍या किसी दूसरी महिला की वजह से श्रद्धा को मारा? दिल्‍ली पुलिस इस एंगल से भी कर रही जांच

    पापा मैं 25 की हूं, फैसले खुद ले सकती हूं:तब श्रद्धा घर छोड़कर चली गई थी; पिता बोले- बात मान लेती तो जिंदा होती

    श्रद्धा मर्डर केस के अहम जानकारी

    मंगलवार को सर्चिंग के दौरान जो बॉडी पार्ट्स मिले हैं, वो इंसान के लग रहे हैं। फोरेंसिक जांच के जरिए इसकी पुष्टि भी की जाएगी। DNA टेस्ट भी होगा।

    आफताब ने मुंबई या उसके आसपास श्रद्धा का मोबाइल फेंका था। पुलिस ने लास्ट लोकेशन के जरिए इसकी तलाश कर रही है।

    दिल्ली पुलिस दूसरी बार आफताब को लेकर महरौली के जंगल पहुंची है। पहली बार कब गई थी, इसकी तारीख नहीं बताई गई है।

    पुलिस ने आफताब और श्रद्धा के कॉमन दोस्तों को पूछताछ के लिए बुलाया है।

    श्रद्धा हत्‍याकांड में हर दिन कुछ न कुछ नए तथ्‍य सामने आ रहे हैं. अब यह सवाल उठने लगा है कि क्‍या आफताब पूनावाला ने दूसरी महिला के चक्‍कर में श्रद्धा वालकर की हत्‍या की थी? हत्‍याकांड की जांच में जुटी पुलिस टीम अब इस एंगल से भी मामले की छानबीन कर रही है.

    महाराष्‍ट्र की रहने वाली श्रद्धा वालकर की हत्‍या क्‍यों की गई? क्‍या आफताब ने दूसरी महिला के चक्‍कर में श्रद्धा की हत्‍या की थी? ऐसे कई सवाल हैं जो श्रद्धा हत्‍याकांड में उठने लगे हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आफताब ने श्रद्धा की हत्‍या कर उनके शव के कई टुकड़े कर दिए थे. इसके बाद उसे रेफ्रिजेरेटर में रख दिया था. एक तरफ किराये के घर में श्रद्धा के शव के टुकड़े रखे थे और दूसरी तरफ उसी फ्लैट में हत्‍यारोपी आफताब पूनावाला दूसरी लड़की के साथ इश्‍क फरमा रहा था. सवाल उठ रहे हैं कि कहीं आफताब ने दूसरी महिला की खातिर श्रद्धा को रास्‍ते से तो नहीं हटा दिया? दिल्‍ली पुलिस अब मामले की इस एंगल से भी जांच कर रही है.

    पुलिस की मानें तो आफताब ने श्रद्धा की हत्‍या 19 मई 2022 को की थी. वहीं, श्रद्धा के दोस्‍त लक्ष्‍मण नाडर का कहना है कि उनके बीच आखिरी बात जुलाई महीने में हुई थी. जुलाई के बाद श्रद्धा की तरफ से नाडर के मैसेज या कॉल का कोई जवाब नहीं मिला. अगस्‍त में नाडर ने श्रद्धा से 2 महीने से संपर्क न होने की जानकारी दी थी. नाडर के इस बयान के बाद पुलिस को शक है कि मई में श्रद्धा की हत्या करने के बाद उसके फोन के ज़रिए आफताब लगातार नाडर सहित उनके अन्य दोस्तों से श्रद्धा बनकर बात कर रहा था. पुलिस इस मामले को खंगालने में जुटी है.

    दिल्‍ली पुलिस श्रद्धा हत्‍याकांड मामले में बंबल डेटिंग एप को चिट्ठी लिखकर आफताब पूनावाला के प्रोफाइल के बारे में जानकारी मांगेगी. दरअसल, पुलिस इस बात का पता लगाना चाहती है कि जब श्रद्धा का शव आफताब के घर में रेफ्रिजेरेटर में रखा था, तब कौन-कौन महिलाएं उसके फ्लैट में गई थीं. पुलिस उन महिलाओं का डिटेल जुटाने का प्रयास कर रही है. एएनआई ने दिल्‍ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से बताया है कि पुलिस इस संभावना को तलाश रही है कि कहीं इन्‍हीं में से किन्‍हीं एक महिला के कारण आफताब ने श्रद्धा की हत्‍या तो नहीं की? फिलहाल इस दिशा में छानबीन की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंयुक्त राष्ट्र जैसे बहुपक्षीय संस्थान वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने में असफल रहे: पीएम मोदी
    Next Article राष्ट्र विरोधी ताकतें राज्य की समृद्ध संस्कृति को नष्ट करने में लगी हुई है, ऐसी ताकतों के खिलाफ एक ओर उलगुलान की जरूरत:पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    Related Posts

    कैकेयी-दशरथ संवाद और राम वन गमन का भावपूर्ण मंचन, साकची मैदान में उमड़े श्रद्धालु

    October 16, 2026

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने जमशेदपुर के विभिन्न पूजा पंडालों का किया उद्

    October 16, 2026

    हिंदुस्तान मित्र मंडल पूजा समिति के समारोह में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    October 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कैकेयी-दशरथ संवाद और राम वन गमन का भावपूर्ण मंचन, साकची मैदान में उमड़े श्रद्धालु

    Zumobet Casino: Snelle Mobiele Sessies die In Een Drukke Dag Passen

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने जमशेदपुर के विभिन्न पूजा पंडालों का किया उद्

    हिंदुस्तान मित्र मंडल पूजा समिति के समारोह में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    रामकृष्णा फोर्जिंग्स में दशहरा उत्सव, कर्मचारियों ने दिखाई प्रतिभा

    विधायक सविता महतो ने पांच दुर्गापूजा पंडालों का किया उद्घाटन

    जादूगोड़ा मोड़ पूजा पंडाल का चंपई सोरेन ने किया उद्घाटन

    नदी में डूबने से किशोर की मौत, परिवार में मातम

    *छोटा गम्हरिया में दुर्गापूजा पंडाल का सुमन महतो ने किया उद्घाटन

    सुंदरनगर दुर्गापूजा पंडाल का विधायक मंगल कालिंदी ने किया उद्घाटन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.