Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आज झारखंड स्थापना दिवस सह बाल दिवस का आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड शिक्षा

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आज झारखंड स्थापना दिवस सह बाल दिवस का आयोजन

    News DeskBy News DeskNovember 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आज झारखंड स्थापना दिवस सह बाल दिवस का आयोजन ।

     

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आज बाल दिवस के साथ-साथ झारखंड स्थापना दिवस समारोह भी संयुक्त रूप से आयोजित किया गया । समारोह का आरंभ दीप प्रज्वलित कर और भगवान बिरसा और भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया ।

     

     

    बच्चों ने झारखंड की संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। व्याख्याता रश्मि लुगून ने अपने विद्यार्थियों के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया । यह समारोह कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के तहत प्रोग्राम ऑफिसर डॉ भूपेशचंद्र के निर्देशन में आयोजित किया गया था । इन्होंने भगवान बिरसा और चाचा नेहरू के जीवन संदेश को सबके सामने रखा ।

     

    कॉलेज के चेयरमैन श्री रामबचन जी ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक शिक्षक के लिए जरूरी है कि वह बच्चों के मनोविज्ञान को और उनकी आवश्यकताओं को समझें। इन्होंने सभी छात्र छात्राओं को लेखनी और नोटपैड भेंट किया।
    प्राचार्या डॉ कल्याणी कबीर ने कहा कि

     

    भावी शिक्षक कॉलेज के लिए विद्यार्थी हैं पर यही विद्यार्थी आगे चलकर समाज के बच्चों को शिक्षित करने का भी प्रयास करेंगे इसलिए जरूरी है कि भावी शिक्षक बच्चों के मनोविज्ञान को समझें और उनके जरूरतों का सम्मान करें ।
    असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ दिनेश ने सभी को बाल अधिकार की जानकारी दी । असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सतीश यादव ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया।

     

    कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता जयश्री पंडा ने किया। इन्होंने कविता पाठ किया:—
    मेरे प्यारे बच्चे हे मन के सच्चे
    मेरे ये चांद सितारे हैं सबसे अच्छे।।
    तुम प्यारे हो सबको प्यार बांटोगे
    हंसते रहो खुशीयों के कारण बनोगे ।।
    कर्म करो तुम कर्मवीर बनोगे
    धर्म करो तुम धर्मवीर बनोगे ।।
    ज्ञान आहरण करो तुम ज्ञानी बनोगे
    सदैव सीखते रहो तुम शिक्षक बनोगे।।
    बाल दिवस पर है यह शुभकामना
    तुम समाज के जगमगाते सितारे बनोगे।।

     

    कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य डॉ संतोष कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर दिनेश , असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर सतीश यादव, व्याख्याता रश्मि लुगून, व्याख्याता जयश्री पंडा, व्याख्याता बबीता कुमारी व्याख्याता ऐश्वर्या कर्मकार, नर्स शीलवंती, राधे, प्रकाश सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहम प्राकृतिक घटकों के संरक्षक, मालिक नहीं : शेखावत
    Next Article सी पी समिति मध्य विद्यालय और राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल ने संयुक्त रूप से लगाया बाल मेला

    Related Posts

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.