Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन द्वारा जोहार पीरियड्स अभियान के तहत जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में चलाया गया जागरूकता अभियान, 445 छात्राओं के बीच कॉमिक मेंस्ट्रुपीडिया का किया गया वितरण।
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन द्वारा जोहार पीरियड्स अभियान के तहत जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में चलाया गया जागरूकता अभियान, 445 छात्राओं के बीच कॉमिक मेंस्ट्रुपीडिया का किया गया वितरण।

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन द्वारा जोहार पीरियड्स अभियान के तहत जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में चलाया गया जागरूकता अभियान, 445 छात्राओं के बीच कॉमिक मेंस्ट्रुपीडिया का किया गया वितरण।

    नाम्या स्माइल फाउंडेशन व रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी के द्वारा जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी में छात्राओं को पीरियड वर्कशॉप के माध्यम से शिक्षित किया गया। इस कार्यशाला में 445 से ज्यादा छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उनके बीच जोहार पीरियड्स अभियान के तहत मेंस्ट्रूपीडिया कॉमिक बुक का वितरण किया गया। इस दौरान मुख्यरूप से नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाडंगी तथा विमेंस ग्रेजुएट कॉलेज की कुलपति डॉक्टर अंजिला गुप्ता मौजूद रहे। जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी के द्वारा अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। वहीं कुणाल षाडंगी ने कुलपति अंजिला गुप्ता को नाम्या स्माइल फाउंडेशन की ओर से स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

    जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता ने कहा कि पीरियड्स एक बायोलॉजिकल प्रोसेस है जो हर बच्चियों तथा महिलाओं को होता है। जिसको लेकर हमारे समाज में बहुत सारे अंधविश्वास और कुप्रथा है और इसके बारे में किसी के साथ बात करना सहज नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के द्वारा महिलाओं तथा बच्चियों को जागरूक करने का जो बीड़ा नाम्या स्माइल फाउंडेशन की ओर उठाया है उसका वह तहे दिल से शुक्रिया करते हैं।

    अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर जागरूकता अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। गौरतलब है कि आज भी माहवारी पर बात करना उतना सहज नहीं हो पाया है। इसी को ध्यान में रखकर मेंस्ट्रूपीडिया के साथ नाम्या फाऊंडेशन ने इस सामाजिक कार्य में योगदान देने के लिए हाथ मिलाया है। दोनों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान के तहत स्कूल और कॉलेज की छात्राओ के बीच माहवारी की प्रक्रिया को आसानी से समझाने वाले कॉमिक बांटे गए।

    संस्था के संस्थापक कुणाल षाडंगी ने कहा कि माहवारी को लेकर आज भी समाज में लोग खुल कर बात करने को तैयार नहीं हैं। इसमें अब बदलाव की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस बदलाव की शुरूआत माहवारी के प्रति बच्चियों को शिक्षित और जागरूक करके ही हो सकेगा। नम्या स्माईल फाउंडेशन के सदस्य रिशु रंजन ने मेंस्ट्रूपीडिया कॉमिक बुक व वीडियो के माध्यम से छात्राओं को माहवारी और उससे जुड़े सभी विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।

    कार्यक्रम में मुख्य जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी की शिक्षिका तथा नाम्या स्माइल फाऊंडेशन से डॉ. मोनाली, राहुल तिवारी, प्रथमा बसु, विकास, शशांक, नितेश सिंह समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिरसा जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर पिछले 4 वर्षों के भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन
    Next Article सोनमंडप, सिद्धगोडा में तीन दिवसीय बाल मेला का आयोजन

    Related Posts

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.