Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उच्च शिक्षा के लिए स्टूडेंट्स को मिलेगा कम ब्याज पर आर्थिक मदद
    Breaking News झारखंड

    उच्च शिक्षा के लिए स्टूडेंट्स को मिलेगा कम ब्याज पर आर्थिक मदद

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 5, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन रामगढ़ में आयोजित “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में हुए शामिल

    मुख्यमंत्री ने कुल 4,616.26 लाख रूपये की 146 योजनाओं का शिलान्यास और कुल 25,598.47 लाख रूपये की 106 योजनाओं का उद्घाटन किया

    2,813,18 लाभुकों के बीच 11982.43 लाख की परिसंपति का वितरण

    6,456 किशोरियां सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से हुईं आच्छादित। 2,484,35 लाभुकों को सोना सोबरन धोती-साड़ी-लुंगी वितरण योजना का लाभ

    लाभुकों को योजनाओं का लाभ देने की प्रक्रिया चलती रहेगी

    सभी जरूरतमंद के साथ खड़ी है आपकी सरकार

    उच्च शिक्षा के लिए स्टूडेंट्स को मिलेगा कम ब्याज पर आर्थिक मदद

    अबतक आपकी सरकार ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत 31 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त कर 20 लाख से अधिक आवेदनों का निष्पादन कर दिया है। सरकार का प्रयास है कि अधिक से अधिक आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। वर्ष 2021 में भी इस तरह के शिविर का आयोजन किया गया था। इस वर्ष फिर से इसका आयोजन हो रहा है। एक माह के लिए यह विशेष आयोजन किया जा रहा है। लेकिन एक माह के बाद भी लोगों को लाभान्वित करने की प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्हें योजनाओं का लाभ मिलता रहेगा। ये बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कही। मुख्यमंत्री रामगढ़ स्थित रजरप्पा में आयोजित “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य गठन के बाद पहली बार उत्साह का माहौल है। सरकार किसान, श्रमिक, महिलाओं, युवाओं एवं सभी जरुरतमंदों के साथ खड़ी है। सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के जरूरतमंद लोगों को पेंशन देने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया लेकिन ना पेंशन को यूनिवर्सल किया गया और ना ही पेंशन की राशि में बढ़ोतरी हुई। ऐसे में आपकी सरकार ने अपने बलबूते सभी जरूरतमंद को पेंशन देने का कार्य किया। भारत सरकार ने राज्य सरकार से आर्थिक मदद के लिए अनुरोध किया, लेकिन राज्य को उसका अधिकार नहीं मिला। जबकि केंद्र के पास राज्य की करोड़ों की राशि बकाया है।

    शिक्षा को लेकर सरकार गंभीर

    मुख्यमंत्री ने कहा सीएम सारथी योजना का लाभ राज्य के छात्रों को जल्द मिलेगा। इंजीनियरिंग, लॉ समेत अन्य विषयों में पढ़ाई करने के लिए सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करेेगी। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की परिकल्पना सरकार ने की है, जिसके जरिए कम ब्याज पर सरकार उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग करेगी। मॉडल स्कूल को सरकार निजी स्कूल के तर्ज पर विकसित कर रही है।

    बच्चियों का आग्रह स्वीकारा..

    कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलते मुख्यमंत्री स्कूली बच्चियों के पास गए। उनसे उनका हाल जाना। स्कूली बच्चियों के साथ मुख्यमंत्री की तस्वीर उतारी गई। सभी बच्चियों ने मुख्यमंत्री को सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ देने के लिए आभार प्रकट किया।

    इस अवसर पर मंत्री श्री आलमगीर आलम, मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता, रामगढ़ विधायक श्रीमती ममता देवी, बड़कागांव विधायक सुश्री अंबा प्रसाद, सचिव श्री विनय कुमार चौबे, सचिव श्री के. श्रीनिवासन, उपायुक्त रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री पियूष पाण्डे, छात्र -छात्राएं, सखी मंडल की बहनें,किसान एवं लाभुक उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमंत्री, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड ने परिसदन में की प्रेस वार्ता, कहा- झारखंड के जनमानस को बेहतर सुविधायुक्त जमशेदपुर मिलेगा
    Next Article सनातन उत्सव समिति ने शनिवार को साकची बजरंग मंदिर में किया महा आरती का आयोजन

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.