Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘सब देश की तरक्की चाहते’, भारतीय करंसी पर हो लक्ष्मी-गणेश की फोटो केजरीवाल ने PM मोदी को लिखा खत
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    ‘सब देश की तरक्की चाहते’, भारतीय करंसी पर हो लक्ष्मी-गणेश की फोटो केजरीवाल ने PM मोदी को लिखा खत

    News DeskBy News DeskOctober 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखकर भारतीय नोटों पर मां लक्ष्मी और श्रीगणेश की तस्वीर लगाने की मांग की है। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि मैंने प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखकर 130 करोड़ भारतवासियों की ओर से निवेदन किया है कि भारतीय करेंसी पर महात्मा गांधी जी के साथ-साथ लक्ष्मी गणेश जी की तस्वीर भी लगाई जाए।

    केजरीवाल ने कहा कि पूरे देश की जनता इस मांग से सहमत है और मैंने उनकी तरफ से ही पीएम मोदी को खत लिखा है। गुजरात में अगले तीन दिन तक चुनाव प्रचार करने जा रहे केजरीवाल ने ट्विटर पर पीएम मोदी को लिखा खत शेयर किया है। केजरीवाल ने दावा किया है कि उनकी मांग से सभी सहमत हैं और जबर्दस्त जनसमर्थन मिल रहा है। आप संयोजक ने एक बार फिर यह तर्क दिया है कि नोट पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर लगाने से देश की तरक्की होगी।

    केजरीवाल ने पीएम से सवाल किया कि आज भी देश में इतने लोग गरीब क्यों हैं। केजरीवाल ने कहा, ”देश के 130 करोड़ लोगों की इच्छा है कि भारतीय करेंसी पर एक तरफ गांधी जी की और दूसरी तरफ श्री गणेश जी और लक्ष्मी जी की तस्वीर होनी चाहिए। आज देश की अर्थव्यवस्था बहुत बुरे दौर से गुजर रही है। आजादी के 75 वर्ष बाद भी भारत विकासशील और गरीब देशों में गिना जाता है। केजरीवाल ने आगे कहा कि एक तरफ हम सब देशवासियों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है तो दूसरी ओर हमें भगवान का आशीर्वाद भी चाहिए ताकि हमारे प्रयास फलीभूत हों। सही नीति, कड़ी मेहनत और प्रभु का आशीर्वाद- इनके संगम से ही देश तरक्की करेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछठ मैया की कृपा सभी पर बनी रहे : काले
    Next Article जमशेदपुर की सुर्खियां

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.