Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी अगले साल लेंगे सात फेरे
    Headlines सिनेमा

    रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी अगले साल लेंगे सात फेरे

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी लम्बे समय से रिलेशनशिप में हैं. अक्सर दोनों की शादी को लेकर बातें भी होती रहती हैं. अब इस बारे में रकुल के भाई ने शादी को लेकर कुछ जानकारी दी है. बताया जा रहा है कि 2023 में यह कपल विवाह बंधन में बंधने की तैयारी कर रहा है

    .

    रकुल प्रीत और जैकी भगनानी अक्सर साथ नजर आते हैं. दोनों ही एक दूसरे को पसंद करते हैं और अपने रिश्ते को एक स्टेप आगे लेकर जाना चाहते हैं. ई-टाइम्स में छपी एक खबर के अनुसार, इस बारे में रकुल के भाई ने भी सहमति दी है. रकुल के भाई अमन ने बताया है कि रकुल ने जैकी के साथ कुछ प्रोजेक्ट्स में काम किया है. दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं और शादी भी करना चाहते हैं. शादी को लेकर फिलहाल कोई डेट डिसाइड नहीं की गई है. लेकिन रकुल खुद इस बारे में सबको बताएगी. जैकी के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं और रकुल भी अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं. ऐसे में दोनों शादी के लिए सोच समझकर निर्णय करेंगे.

     

    रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी के करी​बी लोगों का मानना है कि यह बहुत प्यारा कपल है. दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं. ऐसे में कुछ दोस्तों का कहना है कि शादी 2023 में होगी और यह एक ​तरह से निश्चित है. वासु भगनानी के बेटे जैकी भगनानी की रकुल से शादी को लेकर सभी उत्साहित हैं और डेट सामने आने का इंतजार कर रहे हैं. उधर, माना जा रहा है कि अपनी फिल्मों को बड़े स्तर पर दिखाने वाले वासु अपने बेटे की शादी को भी अलग अंदाज में करने के इच्छुक हैं. माना जा रहा है कि रकुल ही इस बारे में वे निर्णय लेंगी और शादी को लेकर अनाउंसमेंट भी वे ही करेंगी.

     

    जैकी भगनानी ने पिछले साल रकुल के बर्थडे पर दोनों के एक फोटो के साथ अपने रिलेशनशिप की आधिकारिक घोषणा की थी. उनकी इस पोस्ट को रकुल ने भी साझा किया था. रकुल ने बीते दिनों एक इंटरव्यू में कहा था कि यदि हम किसी को पसंद करते हैं तो इसमें छुपाने वाली क्या बात है? मैंने बहुत से ऐसे कपल देखें हैं जो अपने रिश्ते को नहीं स्वीकारते. मुझे लगता है कि रिश्ते में सम्मान और प्यार होना चाहिए, इसे पर्दे में रखने की जरूरत नहीं है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेसीसीआई को बदनाम करने के पीछे साजिश तो नहीं !
    Next Article डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर पर लगा 3 साल का बैन

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.