Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के 153वीं जयंती के अवसर पर आज समाहरणालय जामताड़ा परिसर में जिला जल एवं स्वच्छता समिति के तत्वाधान में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के 153वीं जयंती के अवसर पर आज समाहरणालय जामताड़ा परिसर में जिला जल एवं स्वच्छता समिति के तत्वाधान में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 2, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के 153वीं जयंती के अवसर पर आज समाहरणालय जामताड़ा परिसर में जिला जल एवं स्वच्छता समिति के तत्वाधान में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित

    साफ सफाई एवं स्वच्छता अभियान में जिले के पदाधिकारियों सहित समाहरणालय संवर्ग के कर्मियों एवं जलसहियाओं ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा

    स्वच्छता एवं सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त जामताड़ा हेतु दिलाया गया शपथ

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 153वीं जयंती के अवसर पर आज समाहरणालय जामताड़ा परिसर में जिला जल एवं स्वच्छता समिति के तत्वाधान में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत साफ सफाई एवं स्वच्छता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री बनकर अजिंक्य देवीदास, अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार, निदेशक डीआरडीए श्री जावेद अनवर इदरीसी, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अजय तिर्की, जिला खनन पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (मु) सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने किया।

    इस मौके पर वरीय पदाधिकारी के द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाकर साफ-सफाई कर लोगों को जागरूक किया तथा स्वच्छता का संदेश दिया। वहीं सिंगल यूज प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने के लिए अधिकारियों एवं कर्मियों को शपथ भी दिलाया गया। वहीं इस मौके पर निदेशक डीआरडीए ने कचड़ा ढोने वाले वाहन को चलाकर स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश दिया।

    मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा वन प्रमंडल पदाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी सदैव समग्र स्वच्छता की बात करते थे। उन्होंने कहा था कि स्वच्छता में देवत्व का निवास होता है।

    वहीं निदेशक डीआरडीए ने कहा कि स्वच्छता एक अच्छी आदत है, जिसे स्वस्थ रहने के लिए अपनाना चाहिए। हर व्यक्ति को इसका अनुकरण करना चाहिए। इसकी शुरुआत घरों से करनी चाहिए। उन्होंने जिले के प्रत्येक नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ जामताड़ा बनाने का संकल्प लेने के लिए अपील किया। कहा कि प्रतिदिन सफाई की आदत को अपनाकर ही हम गांधीजी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक प्रदूषण पर नियंत्रण हेतु इसका उपयोग नहीं करने एवं इसके स्थान पर जूट एवं कपड़े की बनी थैली का उपयोग के लिए अपील किया।

    वहीं अपर समाहर्ता ने कहा स्वच्छ जामताड़ा स्वस्थ जामताड़ा बनाने हेतु साफ सफाई पर समुचित ध्यान देने की आवश्यकता है। सफाई कार्य निरंतर करते रहना पड़ेगा, तभी जाकर हम स्वच्छता अभियान को सफल बना सकेंगे। इसके लिए समाज के सभी वर्ग को भी जागरूक होना पड़ेगा सिर्फ सफाई कर्मचारी के बूते इस अभियान को सफल नहीं बनाया जा सकता। सभी को इसके लिए आगे आना होगा और अपनी जिम्मेवारी समझनी होगी।

    इस मौके पर उपरोक्त के अलावा जिला कृषि पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी श्री राहुल प्रियदर्शी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत जामताड़ा, जिला समन्वयक एसबीएम श्री अनुज कुमार सहित समाहरणालय संवर्ग के कर्मी एवं जलसहिया आदि उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं सांसद विद्युत वरण महतो ने कार्यकर्ताओं के संग खादी वस्त्रों की खरीददारी की
    Next Article गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    November 14, 2026

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने 50 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.