Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रंभा कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    रंभा कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 8, 2022Updated:September 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रंभा कॉलेज में आज सात सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

    रंभा कॉलेज शैक्षणिक संस्थान समूह में दिनांक 7 सितंबर, बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कॉलेज के विद्यार्थियों, व्याख्यातागणों और कर्मचारियों के साथ-साथ आसपास के गांव के भी लोगों के द्वारा भी रक्तदान किया गया। यह आयोजन वोलेंट्री ब्लड डोनेशन एसोसिएशन , जमशेदपुर ब्लड बैंक और रंभा कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया।
    रक्तदान शिविर का उद्घाटन कोल्हान विश्वविद्यालय के एन एस एस विभाग के कोआर्डिनेटर डॉ दारा गुप्ता जी के द्वारा किया गया। डॉ दारा गुप्ता जी को कॉलेज के चेयरमैन श्री राम बचन जी के द्वारा तुलसी पौधा और प्रतीक चिन्ह देकर अभिनंदित किया गया। जमशेदपुर ब्लड बैंक से आये डॉ सौम्या तिवारी,अनुप कुमार श्रीवास्तव,एस एम टुडू,एस प्रामाणिक और वी बी डी ए से आए मृणाल रक्षित,जी नरेश, तरुण कांति घोष, अशोक महतो जी को कॉलेज के सचिव गौरव कुमार बचन जी ने तुलसी पौधा और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
    इस अवसर पर‌ कॉलेज के विद्यार्थी रोहित भंज,टुटुन भगत, लक्ष्मी रानी महतो, नम्रता प्रधान ने रक्तदान किया। व्याख्याता सुमन लता ने भी रक्तदान किया।
    कॉलेज के चेयरमैन श्री राम बचन जी ने कहा कि ” विद्यार्थियों को सामाजिक दायित्व के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए ।”
    शिविर में कुल तीस यूनिट ब्लड संग्रह हुआ।
    रक्तदाताओं को चेयरमैन श्री राम बचन, सचिव गौरव कुमार बचन,प्राचार्या डॉ कल्याणी कबीर और प्राचार्य डॉ संतोष कुमार ने सर्टिफिकेट और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।
    यह रक्तदान शिविर महाविद्यालय के एन एस एस विभाग के अन्तर्गत आयोजित किया गया, जिसके प्रोग्राम ऑफिसर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ भूपेश चंद्र हैं। इस आयोजन में कॉलेज के सभी व्याख्याताओं की सराहनीय भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने हेतु उमड़े कांग्रेस कार्यकर्ता
    Next Article बदलते लाइफ स्टाइल से लोगों को फिजियोथेरेपी इलेक्ट्रोथेरेपी की जरूरत पड़ रही है:डॉ संजय कुमार सिंह

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    November 14, 2026

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने 50 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.