Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की तरफ से उत्क्रमित उच्च विद्यालय लक्ष्मीनगर में रामचरित मानस की चौपाइयों के वाचन का कार्यक्रम आयोजित
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड धर्म शिक्षा साहित्य

    संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की तरफ से उत्क्रमित उच्च विद्यालय लक्ष्मीनगर में रामचरित मानस की चौपाइयों के वाचन का कार्यक्रम आयोजित

    News DeskBy News DeskSeptember 3, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की तरफ से उत्क्रमित उच्च विद्यालय लक्ष्मीनगर में रामचरित मानस की चौपाइयों के वाचन का कार्यक्रम आयोजित

    संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की तरफ से उत्क्रमित उच्च विद्यालय लक्ष्मीनगर में आज दिनांक ०३ सितंबर को रामचरित मानस की चौपाइयों के वाचन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका, शिक्षक छात्र- छात्राओं के मध्य शायद इस प्रकार का पहला कार्यक्रम रहा जिसने वातावरण को राममय बना दिया।
    संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की अध्यक्ष डॉ रागिनी भूषण,नाट्य विधा प्रमुख आदरणीया कृष्णा सिन्हा जी,संयोजिका साहित्य विधा प्रमुख डॉ अनिता शर्मा जी एवं सोनी सुगन्धा ,उपासना सिन्हा जी एवं शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति में रामचरित मानस पर आधारित चौपाइयां, हनुमान चालीसा एवं रामभजन का डॉ अनिता शर्मा  के कुशल निर्देशन में तथा पद्मा झा जी के सुंदर संचालन में सस्वर पाठ हुआ।

    ऐसा लगा जैसे हमलोग संस्कार भारती परिवार की तरफ से ये कार्यक्रम आयोजित करने ही नहीं गए थे अपितु संस्कार भारती परिवार को बढ़ाने गए थे,संस्कार को आत्मसाथ करने गए थे।
    कार्यक्रम में पाठ करने वाले छात्र छात्राओं की सिलसेवार सूची निम्नांकित है…

    बलविंदर कौर—-बाल्मीकि रामायण और तुलसीदास कृत रामचरित मानस के विषयांकित किया

    रौशनी कुमारी—-सियाराम मैं सब जग जानी …

    सीता कुमारी—-सेवक सो जो करे सेवकायी

    रिचा कुमारी—-राजीव नयन धरे धनुष
    कहीं न जाये कछु नगर विभूति…
    भावार्थ के साथ बेहतरीन वाचन*

    उज्ज्वल—-हनुमान चालीसा

    रुपाली कुमारी—दीनदयाल विरद सम भारी ..राम सियाराम2

    सुमित…. रामचरित मानस पर कुछ अपने विचार

    नीकिता—–जा पर कृपा राम की होई..

    मुस्कान कुमारी—-नवधा भक्ति पर आधारित चौपाइयों का भावार्थ सहित व्यख्या

    अमन कुमार—-परशुराम लक्ष्मण संवाद पर आधारित चौपाई

    लवली कौर—-अरण्यकांड की चौपाईयाँ

    बब्ली कुमारी…राम सिया राम जय जय राम

    सुधा कुमारी—अयोध्या कांड से चौपाईयों का सस्वर स भावार्थ वाचन

    सुमित पॉल—दीनदयाल विरद संभारी…अर्थात हनुमान सीता भेंट प्रसंग

    बॉक्सर निहारिका कुमारी—बालकाण्ड से चौपाईयाँ

    अंजली कुमारी—राम भजन…सीताराम सीताराम सीताराम कहिए
    ततपश्चात सोनी सुगन्धा ने सुन्दरकाण्ड के मंगलाचरण के साथ *गरल सुधा रिपु करई मिताई
    गोपद सिंधु अनल सितलाई
    का भावार्थ सहित वाचन किया।उपासना जी ने बेहतरीन रामभजन बोलो राम राम राम किया।परम् आदरणीया कृष्णा सिन्हा जी ने राम जी के बालरूप को अपनी सुमधुर आवाज़ में ठुमक चलत रामचन्द्र वाले भजन सुनाकर चित्रांकित कर दिया।

    अध्यक्ष डॉ रागिनी भूषण जी का बच्चों को आकर्षित करता संवाद ,नानी और नतिनी के प्यारे सम्बन्धों को जताते हुए उनको अंतःकरण से जोड़ने का खूबसूरत प्रयास की नौनिहालों को ऊर्जस्वित करती खूबसूरत रचना नौनिहालों प्यारे बच्चों आगे ही बढ़ते जाना अपने आपमें एक मजबूत स्तम्भ का द्योतक है संस्कार भारती परिवार के लिए।
    अंत में कार्यक्रम सुरेश जी के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात राष्ट्रगान से सम्पन्न हुआ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकल की महारैली देश की दशा और दिशा को तय करने वाली है महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल महा रैली ऐतिहासिक होगा
    Next Article सिदगोड़ा पुलिस को टीम भावना से मिल रही है बड़ी सफलता, ब्रॉउन शुगर, मोबाइल लूट व बाइक चोरी में छह गिरफ्तार

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.