Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिदगोड़ा पुलिस को टीम भावना से मिल रही है बड़ी सफलता, ब्रॉउन शुगर, मोबाइल लूट व बाइक चोरी में छह गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर झारखंड

    सिदगोड़ा पुलिस को टीम भावना से मिल रही है बड़ी सफलता, ब्रॉउन शुगर, मोबाइल लूट व बाइक चोरी में छह गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 3, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिदगोड़ा पुलिस को टीम भावना से मिल रही है बड़ी सफलता, ब्रॉउन शुगर, मोबाइल लूट व बाइक चोरी में छह गिरफ्तार

    थाना प्रभारी रंजीत की कार्यशैली से अपराधियों में दहशत

    सिदगोड़ा थाना पुलिस को अलग–अलग अपराधिक घटनाओं में शामिल  अपराधियों को पकड़ने में सफलता मिली है. पुलिस ने कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें ब्राउन शुगर, मोबाइल लूट और बाइक चोरी का मामला शामिल है. सभी गिरफ्तार आरोपियों शनिवार को जेल भेज दिया गया है. पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से इलाके में अपराध पर अंकुश लगेगा.

    17 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    शुक्रवार रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बागुनहातु डी ब्लॉक के पास कुछ युवक ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहे है. सूचना पाकर थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने एक टीम का गठन कर छापेमारी की और मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जॉन टोपनो और रोहित सिंह शामिल है. तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 17 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि जॉन टोपनो इलाके में ब्राउन शुगर की बिक्री करता है. उसके खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी. दोनों आरोपी बागुनहातु के रहने वाले हैं.

    ठेका कर्मी से मोबाइल लूट करने के मामले में दो गिरफ्तार
    सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के कमला रोड से बागबेड़ा निवासी पंचानन डे से मोबाइल लूट करने के मामले में भुईयांडीह निवासी राहुल बागती और विष्णु यादव को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा हुआ मोबाइल भी बरामद किया है. घटना 17 अगस्त की है. पंचानन टाटा स्टील में ठेका कर्मी है. वह काम से वापस घर लौट रहा था. तभी बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया था. घटना के समय मौके से बाइक बरामद की गई थी, जो सीतारामडेरा से चोरी की गई थी.

    बाइक चोरी के मामले में दो गिरफ्तार

    सिदगोड़ा थाना क्षेत्र बागुनहातु निवासी मोहन पंडित की बाइक चोरी कर ली गई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया. जांच के दौरान पुलिस ने तिलक पथ निवासी रोहित गुप्ता उर्फ बोंगा और नेपाली टाउन निवासी गणेश सिंह उर्फ मासूम को गिरफ्तार किया गया. दोनो की निशानदेही में चोरी की दो बाइक को बरामद की है. दूसरी बाइक सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि सूर्य मंदिर के पास जांच के दौरान बिना नंबर की एक बाइक को आते देखा गया. पूछताछ के दौरान दोनो ने चोरी की बाइक होने की बात बताई गई. सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की तरफ से उत्क्रमित उच्च विद्यालय लक्ष्मीनगर में रामचरित मानस की चौपाइयों के वाचन का कार्यक्रम आयोजित
    Next Article 78 बार रक्तदान करने पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया सम्मानित जीवन की सबसे मूल्यवान सेवा रक्तदान हैं – रघुवर दास

    Related Posts

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    August 7, 2026

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026

    डिवाइडर से टकराया टेंपो, छह महिला यात्री घायल

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    डिवाइडर से टकराया टेंपो, छह महिला यात्री घायल

    तारकेश्वर धाम के लिए चाकुलिया के पानिबांका गाँव के शिव भक्तों की टोली रवाना

    केडो होते हुए खुखड़ाडीह तक एक किलोमीटर सड़क हुई जर्जर, बनी जानलेवा ,सुधि लेने वाला कोई नहीं, विधायक मंगल कालिंदी से ग्रामीणों ने उठाई सड़क निर्माण की मांग

    हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, PESB की प्रक्रिया पर शिकायत

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत दर्ज

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत

    डीके फाउंडेशन ऑफ फ्रीडम एंड जस्टिस ने जमीनी स्तर पर कार्य का ऐलान किया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सम्मान अभियान शुरू

    विक्रोली वेस्ट के राहुल नगर में खूनी संघर्ष: पिता-पुत्र की चाकू मारकर हत्या, दो गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.