Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फादर सेबेस्टियन जॉर्ज बने एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर – प्रो. संजय पात्रो बनाये गये एक्सएलआरआइ जमशेदपुर के डीन एकेडमिक्स
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड शिक्षा

    फादर सेबेस्टियन जॉर्ज बने एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर – प्रो. संजय पात्रो बनाये गये एक्सएलआरआइ जमशेदपुर के डीन एकेडमिक्स

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    फादर सेबेस्टियन जॉर्ज बने एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर
    – प्रो. संजय पात्रो बनाये गये एक्सएलआरआइ जमशेदपुर के डीन एकेडमिक्स

    एक्सएलआरआइ जमशेदपुर के नये डायरेक्टर फादर सेेबेस्टियन जॉर्ज एस.जे. बनाये गये हैं. शुक्रवार को उन्होंने योगदान दे दिया. वहीं, प्रो. संजय पात्रो को एक्सएलआरआइ के डीन एकेडमिक्स की जिम्मेदारी दी गयी है. शुक्रवार को एक्सएलआरआइ कैंपस में बाकायदा इसे लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें उक्त दोनों महत्वपूर्ण पदों पर पदस्थापित होने वाले फादर एस. जॉर्ज व प्रो. संजय पात्रो ने अपनी जिम्मेदारी संभाली. गौरतलब है कि फादर सेबस्टियन जॉर्ज एस.जे. एक्सएलआरआइ के पूर्व विद्यार्थी (1996 बैच) रह चुके हैं.

    एक्सएलआरआइ जमशेदपुर में डायरेक्टर बनने से पूर्व फादर एस जॉर्ज एक्सएलआरआइ दिल्ली-एनसीआर कैंपस के डायरेक्टर थे. उन्हें मैनेजमेंट एजुकेशन में 14 वर्षों का लंबा अनुभव प्राप्त है. वे अॉर्गनाइजेशनल बिहेवियर के सीनियर प्रोफेसर के साथ ही संगठनों में व्यक्तिगत व्यवहार, ट्रांसफॉर्मेशनल लीडरशिप, मैनेजेरियल काउंसेलिंग के साथ ही कई अन्य क्षेत्रों में लंबे अरसे तक प्रोफेसर रहे हैं. एक्सएलआरआइ प्रबंधन की अोर से बताया गया कि उन्होंने मैनेजमेंट के क्षेत्र में कई रिसर्च भी किया है. फादर सेबस्टियन जॉर्ज एस.जे. ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि जिस कॉलेज में उन्होंने पढ़ाई की, उसी कॉलेज का डायरेक्टर बनना एक सुखद अनुभव है.

    उन्होंने सभी विद्यार्थियों के साथ ही प्रोफेसर का सहयोग मिलने का भरोसा जताया. सभी ने संस्थान हित में मिल कर काम करने का भरोसा जताया. उन्होंने अर्थव्यवस्था और समाज में बड़े पैमाने पर बदलाव लाने के लिए एक अच्छी दृष्टिकोण रखने की बात कही. साथ ही कहा कि

    एक्सएलआरआइ शुरू से रिस्पांसिबल लीडर तैयार करने की दिशा में कार्य करता रहा है, इस दिशा में वह आगे भी कार्य करेगा. वहीं, प्रो. संजय पात्रो ने भी अपने चयन पर सभी का आभार जताया अौर कहा कि नयी जिम्मेदारियों का बेहतर तरीके से निर्वाह करेंगे. प्रो. संजय पात्रो पिछले 25 वर्षों से एक्सएलआरआइ के साथ जुड़े हुए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने को भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव समेत कार्यसमिति सदस्य गिरिडीह हुए रवाना
    Next Article सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री के कई कार्यक्रम कहा हम डरने वाले नहीं

    Related Posts

    दिनकर को याद करना आसान, दिनकर को आत्मसात करना कठिन

    September 23, 2026

    *आज का भारत और कविवर दिनकर जी की कमी*

    September 23, 2026

    विधायक के एस्कॉर्ट वाहन के पलटने से चार सुरक्षाकर्मी घायल

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिनकर को याद करना आसान, दिनकर को आत्मसात करना कठिन

    *आज का भारत और कविवर दिनकर जी की कमी*

    विधायक के एस्कॉर्ट वाहन के पलटने से चार सुरक्षाकर्मी घायल

    भाजपा ने राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए

    सीआईएसएफ ने फुलबासिया साइडिंग के समीप दो सौ टन अवैध कोयला जब्त, तस्करों में हड़कंप

    *UP में बृजेश के एनकाउंटर पर झारखंड में बौखलाए नक्सली, TSPC ने किया तीन दिनी बंद का घोषणा..!

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर अजय राय ने उठाए सवाल, वाराणसी चुनाव की जांच की मांग

    चुनाव आयोग के फैसलों पर प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    आयुर्वेद प्राचीन विरासत ही नहीं, स्वस्थ भविष्य की मजबूत आधारशिला: केशव प्रसाद मौर्य

    ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार 4 अक्टूबर को 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.