Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नाम्या स्माइल फाउंडेशन द्वारा जोहार पीरियड्स अभियान के तहत ग्रेजुएट कॉलेज में 500 मेंस्ट्रुपीडिया कॉमिक बुक का हुआ वितरण, चलाया गया जागरूकता अभियान
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    नाम्या स्माइल फाउंडेशन द्वारा जोहार पीरियड्स अभियान के तहत ग्रेजुएट कॉलेज में 500 मेंस्ट्रुपीडिया कॉमिक बुक का हुआ वितरण, चलाया गया जागरूकता अभियान

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नाम्या स्माइल फाउंडेशन द्वारा जोहार पीरियड्स अभियान के तहत ग्रेजुएट कॉलेज में 500 मेंस्ट्रुपीडिया कॉमिक बुक का हुआ वितरण, चलाया गया जागरूकता अभियान।

    जमशेदपुर। सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन तथा रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी के द्वारा ग्रेजुएट कॉलेज फॉर वीमेन में एक बार फिर छात्राओं को पीरियड वर्कशॉप के माध्यम से शिक्षित करने का प्रयास किया गया है। सोमवार को आयोजित इस कार्यशाला में 500 से अधिक छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस दौरान उनके बीच जोहार पीरियड्स अभियान के तहत मेंस्ट्रुपीडिया कॉमिक बुक का वितरण किया गया। आज के आधुनिक समाज में भी माहवारी पर बात करना उतना सहज नहीं हो पाया है। इसी को ध्यान में रखकर मेंस्ट्रूपीडिया के साथ नाम्या फाऊंडेशन हाथ मिलाकर काम कर रही है। दोनों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान के तहत स्कूल और कॉलेज की छात्राओ के बीच माहवारी की प्रक्रिया को आसानी से समझाने वाली कॉमिक पुस्तकों का वितरण किया गया।

    संस्था के सदस्य ध्वनि अरदेसा ने मेंस्ट्रूपीडिया कॉमिक के माध्यम से छात्राओं को माहवारी और इससे जुड़े सभी विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।

    संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़गी ने कहा कि माहवारी को लेकर आज भी समाज में लोग खुल कर बात करने को तैयार नहीं हैं। इसमें अब बदलाव की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस बदलाव की शुरूआत माहवारी के प्रति बच्चियों को शिक्षित और जागरूक करके ही की जाएगी।

    इससे पहले, ग्रेजुएट कॉलेज के प्राचार्य ने मुख्य अतिथि कुणाल षाड़गी को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया।

    कार्यक्रम मे मुख्य रूप से ग्रेजुएट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ मुकुल खंडेलवाल, बीएड विभाग के अध्यक्ष डॉ विश्वेश्वर यादव, रोटरी क्लब के सदस्य निकिता मेहता, गर्विता टोंक, नेशनल फाउंडेशन के सदस्य निधि केडिया समेत संस्था के कई सदस्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभू माफिया के गलती के कारण नगर निगम के द्वारा बनाया गया लाखों का सड़क हुआ खंडित
    Next Article जमशेदपुर सहित पूरे राज्य व देश में मादक पदार्थों की तस्करी व सेवन भयावह रूप से बढ़ रहा है

    Related Posts

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    June 22, 2026

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    June 22, 2026

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.