Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकार की प्राथमकिता गिनायी
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय शिक्षा

    स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकार की प्राथमकिता गिनायी

    News DeskBy News DeskAugust 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकार की प्राथमकिता गिनायी

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रांची के मोरहाबादी मैदान से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकार की प्राथमकिता गिनायी. जोहार के साथ संबोधन शुरू करते हुए सीएम ने झारखंड के वीर शहीदों को नमन किया और झारखंड वासियों समेत देश वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी.

    झारखंड सरकार राज्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रयत्नशील

    सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पूरे हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं. हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि अनेक वीर योद्धाओं के शहादत के बाद हमें यह आजादी नसीब हुई है. कहा कि हमारी सरकार ‘विकास मूल मंत्र, आधार लोकतंत्र’ के दृष्टिकोण के साथ एक सशक्त राज्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रयत्नशील है.

    सीएम हेमंत सोरेन ने सरकार की गिनायीं प्राथमिकता

    1. नवाचार सूचकांक (Innovation Index) में झारखंड का प्रदर्शन बेहतर हुआ है. स्वच्छता मानकों में भी हम कई राज्यों से बेहतर स्थिति में हैं.

    2. राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण की रिपोर्ट के आधार पर राज्य में शिशु मृत्यु दर, कुपोषण तथा महिलाओं एवं बच्चों के बीच एनिमिया रोग में कमी आयी है.

    3. वन संरक्षण के क्षेत्र में राज्य में बेहतर प्रदर्शन हुआ है. वर्ष 2019 से 2021 के बीच वन क्षेत्र में 110 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि दर्ज की है.

    4. झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 गठित हुआ. इस अधिनियम के तहत 40 हजार रुपये तक के मासिक वेतन वाले पदों के कुल रिक्ति के 75 प्रतिशत पद पर स्थानीय उम्मीदवारों को नियोजित किया जाएगा. यह स्थानीय युवाओं के लिए राज्य के भीतर ही रोजगार उपलब्ध कराने और पलायन को रोकने के लिए यह निर्णय मील का पत्थर साबित होगा.

    5. मृत प्रवासी श्रमिक के आश्रितों को सरकार की ओर से एक लाख रुपये की सहायता राशि भी दी जा रही है.

    6. राज्य में ‘झारखंड औद्योगिक एवं निवेश प्रोत्साहन नीति 2021’ लागू हुई है. इसके तहत कोर सेक्टर्स खासकर खाद्य प्रसंस्करण, नवीकरणीय ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, खनिज तथा वस्त्र आधारित उद्योगों पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया गया है.

    7. राज्य से निर्यात को बढ़ावा देने के लिए रांची में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का शिलान्यास किया गया. इससे अंतरराष्ट्रीय व्यापार विशेषकर निर्यात संवर्धन से संबंधित सभी गतिविधियां एक ही छत के नीचे संचालित होंगी. यह सेंटर झारखंड की आर्थिक गतिविधियों को मजबूत करने में अहम रोल निभाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता रिम्स के न्यू ट्रॉमा सेंटर में इलाज कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व मेयर श्रीमती रमा खलको से मिलने पहुंचे
    Next Article बिहार:31 विधायकों को दिलाई गई मंत्री पद की शपथ

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.