Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक्सएलआरआइ पीजीडीएम (जीएम) करेगा ‘डिजिटल फर्स्ट माइंडसेट’ कॉन्क्लेव रिविजन की मेजबानी
    Breaking News Business Headlines कारोबार जमशेदपुर झारखंड रांची राष्ट्रीय

    एक्सएलआरआइ पीजीडीएम (जीएम) करेगा ‘डिजिटल फर्स्ट माइंडसेट’ कॉन्क्लेव रिविजन की मेजबानी

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    2023 तक डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में ग्लोबल इन्वेस्टमेंट होगा 2.3 ट्रिलियन डॉलर

    एक्सएलआरआइ पीजीडीएम (जीएम) करेगा ‘डिजिटल फर्स्ट माइंडसेट’ कॉन्क्लेव रिविजन की मेजबानी

    एक्सएलआरआइ पीजीडीएम (जीएम ) की अोर से 21 अगस्त को डिजिटल फस्र्ट माइंडसेट कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सैप लैब्स इंडिया की एमडी सिंधु गंगाधरन जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में द पित्रोदा ग्रुप एलएलसी के चेयरमैन सैम पित्रोदा शामिल होंगे.

    इस दौरान आने वाले दिनों में किस प्रकार डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए डिजिटल माइंडसेट तैयार किये जाये, इस पर गंभीर मंथन की जायेगी. एक्सएलआरआइ के छात्र डॉ. कुशल साहा व डॉ. प्रतीक तारफदार ने बताया कि कोविड 19 के विषम काल ने पूरी दुनिया को आपस में जोड़ा. इसमें वर्चुअल मोड का अहम योगदान रहा. यही कारण है कि बीसीजी ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में इस बात पर बल दिया कि डिजिटल परिवर्तन को हमेशा एक डिजिटल मानसिकता की आवश्यकता होती है.

    उसी डिजिटल माइंड को तैयार करने के उद्देश्य से उक्त कॉन्क्लेव का आयोजन डिजिटल मोड में किया जा रहा है. बताया गया कि आइडीसी के अनुसार, डिजिटल परिवर्तन में वैश्विक निवेश 17.1 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक दर से बढ़ेगा, जो 2023 तक $2.3 ट्रिलियन (सभी आइसीटी खर्च का 53 प्रतिशत) तक पहुंच जायेगा. पहले पैनल में ‘फिनटेक बीएफएसआइ उद्योग और डिजिटल दुनिया को कैसे बाधित कर रहा है’

    विषय पर चर्चा होगी. जिसमें श्री वरुण श्रीधर, सीईओ, पेटीएम मनी, सुश्री अरुंधोती बनर्जी, सीओओ, जैगल, श्री श्रीधर अय्यर, कार्यकारी वीपी और प्रमुख, मशरेक नियो-मशरेक बैंक, संयुक्त अरब अमीरात और श्री प्रशांत नारायण, सीटीओ, जिप के अलावा एक्सएलआरआइ जमशेदपुर में सूचना प्रणाली क्षेत्र की प्रोफेसर कुशा साहा अपनी बातों को रखेंगी. वहीं दूसरे पैनल में ‘एआई और एमएल के माध्यम से डिजिटल परिवर्तन का लाभ उठाना’ विषय पर चर्चा होगी. जिसमें श्री नितिन सेठी, मुख्य डिजिटल अधिकारी, अदानी डिजिटल लैब्स, श्री जयंत प्रभु एमडी, एप्लाइड इंटेलिजेंस, एक्सेंचर, श्री नवीन अत्रेश, प्रमुख और उपाध्यक्ष, उत्पाद प्रबंधन और डिजाइन, मैचमूव इंडिया, श्री संदेश द्वारा चर्चा की जायेगी.

     

    ये देंगे भाषण
    – सुश्री देवी मोहन, सह-संस्थापक और सीईओ, बर्नमार्क और तुर्या, यूके
    – प्रो. डॉ. मार्क के पीटर, सक्षमता केंद्र डिजिटल परिवर्तन के प्रमुख, एफएचएनडब्ल्यू स्कूल ऑफ बिजनेस, स्विट्जरलैंड
    – सिद्धार्थ नांबियार, हेड- इंटरनेशनल हेल्थकेयर, अमेजॉन अमेरिका
    – श्री प्रदीप गुलिपल्ली, सह-संस्थापक, टाइगर एनालिटिक्स कॉन्क्लेव

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझंडा तोलन कर कुलवंत सिंह बंटी ने दी राष्ट्रध्वज को सलामी
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता रिम्स के न्यू ट्रॉमा सेंटर में इलाज कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व मेयर श्रीमती रमा खलको से मिलने पहुंचे

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.