Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी ” से गूंज उठा रंभा कॉलेज परिसर
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड शिक्षा

    जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी ” से गूंज उठा रंभा कॉलेज परिसर

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी ” से गूंज उठा रंभा कॉलेज परिसर

    रंभा कॉलेज के प्रांगण में स्वाधीनता दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रबंधन समिति के सम्मानित सदस्यों और व्याख्यातागणों के द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न किया गया । कार्यक्रम का आरंभ राष्ट्रगान की स्वर लहरियों और सचिव श्री गौरव कुमार बचन के द्वारा तिरंगा के आरोहण के साथ किया गया।

    तत्पश्चात छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कॉलेज के सचिव श्री गौरव कुमार बचन जी ने कहा कि ” राष्ट्रभक्ति की भावना किसी भी व्यक्ति के हृदय के लिए सबसे अनिवार्य आभूषण होता है। जिस व्यक्ति के मन में अपने देश के प्रति सम्मान नहीं है वह मनुष्य नहीं है।”
    इस अवसर पर देशभक्ति गीत संगीत भी प्रस्तुत किया गया।
    आजादी के महत्व पर अपनी बात रखते हुए छात्र सोमनाथ ने कहा कि ” आज के युवा वर्ग अपने राष्ट्र के लिए एक समृद्ध मानव संपदा की तरह काम करें और अपने राष्ट्र को विश्वगुरु बनाने की दिशा में अपने हिस्से की भागीदारी निभाएं।”
    कॉलेज के व्याख्याताओं और विद्यार्थियो ने हाता और आसपास के क्षेत्रों में प्रभात फेरी करते हुए तिरंगा रैली भी निकाली।

    प्राचार्य डॉ संतोष कुमार यादव ने भी सभा को संबोधित किया और छात्र छात्राओं को अपने राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया । साथ ही बच्चों को उन शहीदों के बारे में जानकारी दी जिन्होंने देश को स्वतंत्र कराने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई थी। समारोह का संचालन छात्र संदीप कुमार ने किया।

    कार्यक्रम को सफल बनाने में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ दिनेश, डॉ भूपेश, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर शिव प्रकाश पटेल ,असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ रेखा यादव, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ संतोष कुमार वर्मा , व्याख्याता रश्मि लुगून व्याख्याता जयश्री पंडा,

    व्याख्याता सुमन लता, व्याख्याता बबीता कुमारी, व्याख्याता अमृता सुरेन ,व्याख्याता मंजू कुमारी, व्याख्याता मंजू गगराई ,व्याख्याता ऐश्वर्या कर्मकार, सूरज कुमार ,कमलकांत, सिद्धार्थ चटर्जी इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजलजमाव से निजात नहीं मिला तो अन जल त्याग कर बैठूंगा आमरण अनशन पर=विकास सिंह
    Next Article गोलमुरी पुलिस लाइन शहीद स्मारक पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने स्वतंत्रता सैनानियों और अपने देश के वीर जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया

    Related Posts

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    June 22, 2026

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    June 22, 2026

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.