Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ऑल इंडिया संथाल बैंकर्स एंप्लॉयस वेलफेयर सोसायटी के दूसरे फाउंडेशन डे एवं वार्षिक बैठक को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित
    Breaking News Headlines झारखंड

    ऑल इंडिया संथाल बैंकर्स एंप्लॉयस वेलफेयर सोसायटी के दूसरे फाउंडेशन डे एवं वार्षिक बैठक को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 13, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ऑल इंडिया संथाल बैंकर्स एंप्लॉयस वेलफेयर सोसायटी के दूसरे फाउंडेशन डे एवं वार्षिक बैठक को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित

    सीएनटी और एसपीटी एक्ट के कारण कई जरूरतमंद को बैंक से लोन उपलब्ध नहीं हो पा रहा इसके समाधान हेतु सरकार कर रही कार्य

    बैंकर्स ग्रुप को TICCI के युवा उद्यमियों के साथ सामंजस्य बनाकर उन्हें मदद करें

    सीएमइजीपी के जरिये सरकार शोषित और वंचित समाज के युवाओं को प्रदान कर रही स्वरोजगार के अवसर

    मुख्यमंत्री, श्री हेमन्त सोरेन

    राँची। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमें जनजातियों के आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है, नई पीढ़ी को शिक्षा की ओर अग्रसर करना है जिससे उन्हें सक्षम बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बैंको के मर्ज होने से एवं प्राइवेटाइजेशन के कारण नौकरियों की संख्या घटती जा रही है, ऐसे में हमें स्वरोजगार की ओर विशेष ध्यान देना है। सीएमइजीपी के जरिये सरकार शोषित और वंचित समाज के युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर रही है। वे आज जमशेदपुर, धतकीडीह के अर्बन कम्युनिटी हॉल में आयोजित ऑल इंडिया संथाल बैंकर्स एंप्लॉयस वेलफेयर सोसायटी के दूसरी फाउंडेशन डे एवं वार्षिक बैठक को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय से ऑनलाईन माध्यम से संबोधित कर रहे थे।

    *आदिवासी, जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के लोगों को लाभान्वित करने का प्रयास*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सोसायटी बैंक में चल रही योजनाओं से आदिवासी, जनजाति, पिछड़े वर्ग के लोगों को लाभान्वित करने का हर संभव प्रयास करें। उन्होंने कहा कि सीएनटी और एसपीटी एक्ट के कारण कई जरूरतमंद को बैंक से लोन उपलब्ध नहीं हो पाता है। इस समस्या के समाधान हेतु सरकार कार्य कर रही है। सरकार एवं बैंकिंग के लोगों के संयुक्त प्रयास से जनकल्याणकारी योजनाओं को वृहत रूप दिया जा रहा है।

    *विकास के पैमानों को रफ्तार देना लक्ष्य*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आदिवासी भाइयों की समस्या के समाधान हेतु सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें विकास के पैमानों को रफ्तार देना है। खेती-बाड़ी से जुड़े किसान भाई को लोन लेने में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए सरकार उनका गारंटर बन रही है। केसीसी कार्ड के तहत भी उन्हें लोन उपलब्ध कराया जाता है। बैंक में जब ऐसे ग्रामीण किसान लोन के लिए आते हैं तो उन्हें हर संभव सहायता करने की आवश्यकता होती है। ऐसी स्थिति में बैंकर्स उन सभी जरूरतमंद लोगों की सहायता जरूर करें। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बैंकर्स ग्रुप को TICCI के युवा उद्यमियों के साथ सामंजस्य बनाकर उन्हें मदद प्रदान करने की अपील की।

    *बैठक में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री श्री चम्पाई सोरेन, घाटशिला विधायक श्री रामदास सोरेन, सोसायटी के प्रेसिडेंट श्री शंकर हेमब्रम, सोसायटी के जनरल सेक्रेटरी श्री राम हरी बासके, सोसायटी के एडवाइजर श्री महेंद्र नाथ सोरेन समेत संस्था के अन्य लोग उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान हेतु रैली का आयोजन 
    Next Article आरएसएस मुख्यालय पर मोहन भागवत ने फहराया तिरंगा

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.