Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला उपायुक्त द्वारा सदर अस्पताल का किया गया निरीक्षण, परिसर की साफ-सफाई पर जताई संतुष्टि
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    जिला उपायुक्त द्वारा सदर अस्पताल का किया गया निरीक्षण, परिसर की साफ-सफाई पर जताई संतुष्टि

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 6, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला उपायुक्त द्वारा सदर अस्पताल का किया गया निरीक्षण, परिसर की साफ-सफाई पर जताई संतुष्टि,

    स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार को लेकर कहा- यह निरंतर प्रक्रिया, आवश्यकता एवं परिस्थितियों के मुताबिक सुधार कार्य जारी रहेगा

    ▪️ईएनटी एवं चर्म रोग चिकित्सक के अनुपस्थित पाये जाने पर सिविल सर्जन को शो-कॉज करने के दिए निर्देश

    ▪️जिला उपायुक्त ने विभिन्न वार्ड एवं विभागों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का किया अवलोकन, आवश्यक उपकरणों की कमी को लेकर सूची बनाते हुए प्रतिवेदन समर्पित करने के दिए निर्देश

    ▪️वार्ड में इलाजरत कुपोषित शिशु के समुचित इलाज एवं देखभाल हेतु चिकित्सकों को किया गया निदेशित

    जिला उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव द्वारा सदर अस्पताल का निरीक्षण कर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होने इमरजेंसी, ओपीडी, टीबी वार्ड, आईसीयू, प्रसव कक्ष, ई.सी.जी, शल्य कक्ष, विशेष नवजात केयर यूनिट, बाह्य चिकित्सा सेवा कक्ष, दवाखाना, रक्त संग्रह कक्ष, कैंटीन समेत विभिन्न चिकित्सकों के चैबंर का भी निरीक्षण कर उनकी उपस्थिति की जांच की। इस दौरान ईएनटी एवं चर्म रोग विशेषज्ञ चिकित्सक अनुपस्थित पाये गए जिसको लेकर सिविल सर्जन को मौके पर उक्त दोनों चिकित्सकों को शो-कॉज करने का निदेश दिया गया ।

    वहीं अस्पताल परिसर की साफ-सफाई पर उन्होने संतुष्टि जाहिर की तथा मरीजों के उचित देखभाल को लेकर चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।

    जिला उपायुक्त द्वारा महिला वार्ड के निरीक्षण के क्रम में इलाजरत कुपोषित बच्चे की स्थिति को देखकर बच्चे एवं उसकी माता दोनों का बेहतर इलाज एवं समुचित देखभाल करने के निर्देश दिए । बिजली समस्या को लेकर

    अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद पाये जाने पर उन्होने कारण पृच्छा की जिसपर सिविल सर्जन द्वारा जानकारी दी गई कि वायरिंग काफी पुराना होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है, नए सिरे से वायरिंग के लिए राज्य मुख्यालय से पत्राचार करते हुए प्रस्ताव भेजा गया है, जल्द ही इस समस्या का समाधान हो जाएगा । साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने को लेकर मौके पर उन्होने सिविल सर्जन को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए ।

    प्रेस प्रतिनिधियों द्वारा चिकित्सकों की कमी पर पूछे गए सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत अब किसी तरह से फंड की कमी नहीं है, सिविल सर्जन को बाहर से विशेषज्ञ चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति हेतु प्रस्ताव बढ़ाने का निर्देश दिया गया है, मेरिट के मुताबिक सभी प्रस्तावों को जल्द मंजूरी दी जाएगी । स्वास्थ्य सुविधाओं में और बेहतर करने को लेकर उन्होने कहा कि हमें आशावादी रहना चाहिए, सुधार एक निरंतर प्रक्रिया है, आवश्यकता एवं परिस्थितियों के मुताबिक सुधार कार्य जारी रहेगा, जल्द ही अपेक्षित प्रगति भी आप सभी देखेंगे । उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में चुनौतियां कई हैं लेकिन इन चुनौतियों के बीच ही हमें काम भी करना है, जहां कहीं कमी दिख रही उसे जल्द दूर करने का प्रयास जिला प्रशासन का रहेगा ।

    जिला उपायुक्त के निरीक्षण के दौरान अपर उपायुक्त श्री सौरभ सिन्हा, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिनेश रंजन, सिविल सर्जन डॉ साहिर पॉल, चिकित्सक एवं अस्पताल कर्मी मौजूद रहे ।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रतिमा की साफ-सफाई, तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा की सभी तैयारी हुई पूरी
    Next Article साहित्यिक संस्था ” हुलास ” ने मनाया “सावन मनभावन”कार्यक्रम

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.