Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भरत सिंह फैंस क्लब ने की सुजीत गोराई के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    भरत सिंह फैंस क्लब ने की सुजीत गोराई के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भरत सिंह फैंस क्लब ने की सुजीत गोराई के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग
    जमशेदपुर 26 जुलाई – पिछले वर्ष 11 सितंबर 2021 को मानगो स्थित कुमरूम बस्ती पहाड़ के ऊपर सुजीत गोराई नामक 11 वर्षीय बच्चे की किसी ने हत्या कर दी थी! जिसका जांच मानगो पुलिस के द्वारा किया जा रहा है, पर 10 महीने से ऊपर का वक्त बीतने के बाद भी मानगो पुलिस हत्यारे को पकड़ पाने में और हत्या के कारणों का पता लगाने में असफल रही है!

    इसलिए भरत सिंह फैंस क्लब के मुख्य संरक्षक श्री भरत सिंह जी के निर्देशानुसार भरत सिंह फैंस क्लब के सदस्यों द्वारा कारन गोराई के नेतृत्व में आज एस.एस.पी. कार्यालय में उपरोक्त घटना के संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक जी से उचित कार्यवाही की मांग की गई! जिसके विषय में बताते हुए

    भरत सिंह फैंस क्लब के सक्रिय सदस्य करन गोराई ने बताया कि मानगो कुमरूम बस्ती निवासी धरनी गोराई के 11 वर्षीय पुत्र सुजीत गोराई की पिछले वर्ष के सितंबर महीने में हत्या कर दी गई थी, पर कई महीने बीत जाने के बाद भी मानगो पुलिस हत्यारे को पकड़ पाने में और हत्या के कारणों का पता लगाने में असफल रही है!

    जब हत्या के जांच के विषय में बात करने मृतक के पिता या कोई अन्य व्यक्ति जाता है तो मानगो पुलिस द्वारा स्वयं छानबीन करने की बात की जाती है! ऐसा लगता है कि जैसे किसी के दबाव में आकर मानगो पुलिस घटना की छानबीन नहीं कर रही है! हत्यारे के नहीं पकड़ाने के कारण स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया है! इसलिए आज हम लोगों ने एस.एस.पी. कार्यालय में एस.एस.पी महोदय से इस घटना पर उचित कार्यवाही करने की मांग की है!

    ताकि सुजीत गोराई के हत्यारे जल्द से जल्द पकड़े जाएं और उसके गरीब माता-पिता को न्याय मिल सके! इस दौरान करन गोराई, रवि गोराई, राहुल गोराई, अविनाश शर्मा, विप्लव चंद्रा, राजू गोराई, संतोष गोराई, जितेंद्र गोराई,

    संदीप गोराई, महावीर गोराई, प्रदीप गोराई, सुखदेव गोराई, बिहारी गोराई, गणेश गोराई, परी गोराई, गीता नाग, बलविंदर कौर, कल्यानी गोराई, धरनी गोराई, आनंद गोराई, माली गोराई, भवानी गोराई, लखी गोराई आदि लोग उपस्थित थे!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने करगिल विजय दिवस पर दी शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    Next Article एमजीएम की कमान नंदकिशोर लाल के हाथ सुधरेगी व्यवस्था

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.