Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला खरसावां में IED विस्‍फोट, कोबरा बटालियन के 11 जवान घायल
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड

    सरायकेला खरसावां में IED विस्‍फोट, कोबरा बटालियन के 11 जवान घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 28, 2019No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरायकेला: झारखंड के सरायकेला में मंगलवार तड़के नक्सलियों के आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ और राज्य पुलिस के 11 जवान घायल हो गए. धमाके में घायल सभी जवानों को एयरलिफ्ट करके रांची लाया गया . सरायकेला के कुचाई व खरसावां के सीमावर्ती इलाके में रायसिंदरी के जंगल में विस्फोट तड़के 4:53 बजे हुआ. चपेट में आने से 209 कोबरा के आठ जवान और राज्य पुलिस के तीन जवान घायल हो गए. सभी जवान गस्ती पर निकले हुए थे. बताया जाता है कि दोनों टुकडि़यों के जवान विशेष ऑपरेशन पर थे और विस्‍फोट की चपेट में आ गए. धमाके में घायल सभी जवानों को एयरलिफ्ट करके सुबह 6:52 बजे रांची लाया गया. पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है. विस्फोट के बाद पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ भी हुई. इस दौरान घने जंगल का लाभ उठा कर नक्सली भाग निकले. अधिकारियों ने बताया कि ऐसा संदेह है कि आईईडी को कच्ची सड़क के नीचे दबा कर रखा गया था. उन्होंने बताया कि कोबरा के आठ और राज्य पुलिस के तीन घायल जवानों को विमान के जरिए राज्य की राजधानी रांची लाया गया. उन्होंने बताया कि संयुक्त दल का नेतृत्व कोबरा की 209वीं बटालियन कर रही थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोवा की राज्यपाल को एसजीपीसी ने सम्मानित कि
    Next Article जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की दर्दनाक मौत, कई की हालत नाजुक

    Related Posts

    खाट पर मरीज, रास्ते में रुके अफसर… चिटामाटी टोला ने दिखा दी विकास की हकीकत

    July 27, 2026

    29 जुलाई से देवघर कांवरिया पथ पर लगेगा ओम कांवरिया सेवा संघ का सेवा शिविर

    July 27, 2026

    गायत्री परिवार के युवाओं ने 251 पौधे लगाए

    July 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    खाट पर मरीज, रास्ते में रुके अफसर… चिटामाटी टोला ने दिखा दी विकास की हकीकत

    29 जुलाई से देवघर कांवरिया पथ पर लगेगा ओम कांवरिया सेवा संघ का सेवा शिविर

    गायत्री परिवार के युवाओं ने 251 पौधे लगाए

    29 जुलाई से एक महीने का सेवा शिविर लगाएगा ओम कावंरिया सेवा संघ-पप्पू सिंह

    एंबुलेंस नहीं पहुंची, खाट पर मरीज को अस्पताल ले गए ग्रामीण; अधिकारियों को भी दुर्गम रास्ते ने दिखाई हकीकत

    यूसीआईएल विस्थापितों की समस्याओं पर डीसी से मिले विधायक, लंबित रोजगार मामलों के समाधान की मांग

    राष्ट्रीय कार्यकारिणी में झारखंड की उपलब्धियों की गूंज, राजस्थान महोत्सव-2026 को मिली राष्ट्रीय सराहना

    जमशेदपुर में 33 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 16.5 लाख रुपये की खेप बरामद

    विधायक संजीव सरदार ने किया साइकिल वितरण का शुभारंभ

    मानगो नगर निगम को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बना दिया गया है : सरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.