Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सूर्य मंदिर समिति द्वारा तीसरी सोमवारी को निकलेगी कांवड़ यात्रा, हजारों शिवभक्त करेंगे सामूहिक जलाभिषेक, सूर्य मंदिर कमेटी ने शुरू की तैयारी
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड धर्म बिहार राजनीति

    सूर्य मंदिर समिति द्वारा तीसरी सोमवारी को निकलेगी कांवड़ यात्रा, हजारों शिवभक्त करेंगे सामूहिक जलाभिषेक, सूर्य मंदिर कमेटी ने शुरू की तैयारी

    News DeskBy News DeskJuly 17, 2022Updated:July 17, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    सूर्य मंदिर समिति द्वारा तीसरी सोमवारी को निकलेगी कांवड़ यात्रा, हजारों शिवभक्त करेंगे सामूहिक जलाभिषेक, सूर्य मंदिर कमेटी ने शुरू की तैयारी
    ■ बारीडीह हरि मैदान से निकलेगी कांवड़ यात्रा, हजारों शिवभक्तों के संग पूर्व सीएम रघुवर दास भी करेंगे जलाभिषेक।
    जमशेदपुर। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में समिति द्वारा श्रावण महोत्सव के निमित्त तीसरे सोमवारी को होने वाले आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सम्पन्न हुई। कमेटी के अध्यक्ष संजीव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सूर्य मंदिर द्वारा 1 अगस्त, तृतीय सोमवारी को होने वाले कांवड़ यात्रा सह सामूहिक
    जलाभिषेक की सफलता व भव्यता हेतु विभिन्न्न पहुलओं पर चर्चा की गई। इस दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक रघुवर दास मौजूद थे। अध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि आगामी 1 अगस्त को सुबह 6 बजे शिवभक्त बारीडीह हरि मंदिर मैदान में एकत्रित होंगे। जहां से जलपात्र में जल लेकर पैदल यात्रा करते हुए सूर्य मंदिर के शिवालय में बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमेटी की ओर से 21 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। शिवालय में जलाभिषेक के बाद
    श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण होगा। मंदिर कमेटी ने सूर्यधाम में रामलीला की टीम द्वारा श्रद्धालुओं को भोलेनाथ के गीतों-भजनों से माहौल को भक्तिमय बनाने की तैयारी की है।
    दी गई जिम्मेदारी: श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए सूर्य मंदिर कमेटी और भाजपा कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। मंदिर कमेटी ने श्रावण महोत्सव जलाभिषेक यात्रा को लेकर आयोजन समिति बनाई है। जिसमें संयोजक: कमलेश सिंह। प्रचार प्रसार: गुंजन यादव, अमरजीत सिंह राजा,
    अमित अग्रवाल। महाप्रसाद : पवन अग्रवाल सुशांत पांडा, राजेश यादव, गोलमुरी मंडल एवं बर्मामाइंस मंडल के कार्यकर्ता। हरि मैदान में व्यवस्था: शशिकांत सिंह, अखिलेश चौधरी, विनय भूषण शर्मा। शिवालय के जलाभिषेक प्रभारी: सीतारामडेरा मंडल एवं बारीडीह मंडल के कार्यकर्ता। स्वच्छता प्रभारी: टेल्को मंडल एवं साकची मंडल के कार्यकर्ता। यातायात प्रभारी: बिरसानगर मंडल के कार्यकर्ता। वाहन प्रभारी: संजय सिंह। मंदिर परिसर में साज-सज्जा: पवन अग्रवाल।
    इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री सह मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने कहा कि कांवड़ यात्रा सामाजिक समरसता को बढ़ाने का कार्य करती है। इसके साथ ही अन्य लोगों को भी एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि आस्थावान श्रद्धालुओं के सहयोग से हर वर्ष कांवड़ यात्रा सह जलाभिषेक यात्रा सफल हुई है और इस वर्ष भी यह भव्य एवं ऐतिहासिक होगी। उन्होंने शहर के शिवभक्तों से तीसरे सोमवारी को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।
    बैठक में सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष संजीव सिंह, महासचिव गुंजन यादव, संरक्षक लक्ष्मीकांत सिंह, शशिकांत सिंह, कमलेश सिंह, संजय सिंह, अखिलेश चौधरी, राजेश यादव, मान्तु बनर्जी, विनय भूषण शर्मा, दीपक कुमार, बिश्वनाथ सरकार,
    चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, रामबाबू तिवारी, मिथिलेश सिंह यादव, भूपेंद्र सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, कल्याणी शरण, राकेश सिंह, सुशांत पांडा, बबुआ सिंह, संतोष ठाकुर, पप्पू सिंह, मंजीत सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, कुमार अभिषेक, अभिमन्यु सिंह चौहान, ज्ञान प्रकाश, बिनोद कुमार सिंह, नारायण पोद्दार,
    नीलू झा, ज्योति अधिकारी, दीपक झा, अजय सिंह, हेमंत सिंह, सुरेश शर्मा, बबलू गोप, ध्रुव मिश्रा, पप्पू मिश्रा, रॉकी सिंह, निर्मल सिंह, मनीष पांडेय, अनुराग मिश्रा, इकबाल सिंह, नवजोत सिंह सोहल, कंचन दत्ता, ओम पोद्दार, अमित सिंह, सरस्वती साहू, बिमला साहू, रबिन्द्रनाथ घोष समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए ट्रैफिक डीएसपी को दिया गया ज्ञापन
    Next Article आनंद मार्ग का एक दिवसीय 65वा मासिक रक्तदान शिविर में 52 यूनिट रक्तदान एवं 100 पौधा दान

    Related Posts

    कैकेयी-दशरथ संवाद और राम वन गमन का भावपूर्ण मंचन, साकची मैदान में उमड़े श्रद्धालु

    October 16, 2026

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने जमशेदपुर के विभिन्न पूजा पंडालों का किया उद्

    October 16, 2026

    हिंदुस्तान मित्र मंडल पूजा समिति के समारोह में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    October 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कैकेयी-दशरथ संवाद और राम वन गमन का भावपूर्ण मंचन, साकची मैदान में उमड़े श्रद्धालु

    Zumobet Casino: Snelle Mobiele Sessies die In Een Drukke Dag Passen

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने जमशेदपुर के विभिन्न पूजा पंडालों का किया उद्

    हिंदुस्तान मित्र मंडल पूजा समिति के समारोह में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    रामकृष्णा फोर्जिंग्स में दशहरा उत्सव, कर्मचारियों ने दिखाई प्रतिभा

    विधायक सविता महतो ने पांच दुर्गापूजा पंडालों का किया उद्घाटन

    जादूगोड़ा मोड़ पूजा पंडाल का चंपई सोरेन ने किया उद्घाटन

    नदी में डूबने से किशोर की मौत, परिवार में मातम

    *छोटा गम्हरिया में दुर्गापूजा पंडाल का सुमन महतो ने किया उद्घाटन

    सुंदरनगर दुर्गापूजा पंडाल का विधायक मंगल कालिंदी ने किया उद्घाटन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.