Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमरनाथ के बाद डोडा में फटा बादल, मलबे में धंसी गाड़ियां, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना की 6 टीमें
    Breaking News Headlines

    अमरनाथ के बाद डोडा में फटा बादल, मलबे में धंसी गाड़ियां, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना की 6 टीमें

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 9, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जममू. अमरनाथ गुफा के पास आए जल प्रलय के बाद शनिवार को जम्मू और कश्मीर के डोडा में बादल फट गया। घटना के बाद बाढ़ आ गई, जिसके चलते वहां कई गाड़ियां मिट्टी के मलबे में धंस और फंस गईं। इस बीच हाईवे भी ब्लॉक हो गया। डोडा एसएसपी ने बताया कि आज सुबह करीब चार बजे डोडा गुंटी वन में बादल फटने से ठठरी के ठठरी कस्बे में बाढ़ आ गई थी। फिलहाल किसी की मृत्यु की सूचना नहीं है। बादल फटने से कई वाहन मिट्टी में धंसे और कुछ समय के लिए हाईवे भी बंद हो गया। हालांकि, ट्रैफिक व्यवस्था अब सुचारू रूप से बहाल कर दी गई है।” अमरनाथ में आई आसमान आफत ने 13 लोगों की जान लील ली और 48 लोग घायल हुए। यह जानकारी आधिकारिक आंकड़ों में दी गई। हालांकि, मीडिया चैनलों में बताया गया कि मारे जाने वालों की संख्या 15 है। 65 लोग लापता भी बताए जा रहे हैं।

    शिफ्ट किए गए 15000 लोग
    आईटीबीपी के हवाले से बताया कि आठ जुलाई की शाम एकदम आई बाढ़ से पवित्र गुफा क्षेत्र के पास फंसे अधिकांश तीर्थयात्रियों को पंजतरणी में शिफ्ट किया गया है। आईटीबीपी ने रास्ता खोलने और सुरक्षा दलों को निचली पवित्र गुफा से पंजतरणी तक विस्तारित किया है। करीब 15,000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

    रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे सेना की 6 टीमें
    अमरनाथ में बादल फटने से हुए हादसे के बाद लगातार भारतीय सेना, आइटीबीपी, बीएसएफ, जम्मू कश्मीर पुलिस और तमाम एजेंसियां राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। हादसे के लगभग 6 घंटे बाद 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जबकि 48 लोगों के घायल होने की बात बताई जा रही है। भारतीय सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशंस की रिपोर्ट जारी करते हुए बताया इस हादसे में शुक्रवार देर रात तक 15 मौतों की पुष्टि हो चुकी है जबकि 48 घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। इनमें से 10 लोगों को अमरनाथ गुफा के पास ही मेडिकल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है जबकि 13 को सेना के आर्मी अस्पताल में भर्ती किया गया है। 25 घायलों को एस ए एस बी अस्पताल में इलाज दिया जा रहा है। सेना की 6 टुकड़ियां राहत और बचाव कार्य में जुटी है जिनमें सेना के अधिकारी और जेसीओ को मिलाकर 58 लोग शामिल है।
    दो अतिरिक्त मेडिकल टीमें मौके पर- इन टीमों के अलावा दो अतिरिक्त मेडिकल टीमों को भी अमरनाथ गुफा के पास तैनात किया गया है। जिनमें से एक पंचतरणी और दूसरी काली माता से यहां पहुंची है। एक मेडिकल टीम के अलावा रेस्क्यू और क्यूआरटी के लिए 90 और लोगों की टीम भी रिइंफोर्समेंट के काम में लगी है। आरआर सेक्टर के कमांडर नील, राहत और बचाव ऑपरेशन का जायजा ले रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरहद की निगरानी करेगा खास रोबोट, दुश्मन की हलचल कुछ सेकंड में कर लेगा पता
    Next Article झारखंड के सैकड़ों सरकारी स्कूलों में रविवार नहीं, शुक्रवार को होता है साप्ताहिक अवकाश

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.