Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री के जामताड़ा भ्रमण कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त ने जिले के पदाधिकारियों के साथ किया समीक्षा बैठक
    Breaking News झारखंड

    मुख्यमंत्री के जामताड़ा भ्रमण कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त ने जिले के पदाधिकारियों के साथ किया समीक्षा बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री के जामताड़ा भ्रमण कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त ने जिले के पदाधिकारियों के साथ किया समीक्षा बैठक

    निजाम खान

    जामताड़ा: शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में 11 जूलाई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जामताड़ा आगमन को लेकर जिला अंतर्गत सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आहूत किया गया।बैठक में उपायुक्त द्वारा मुख्यमंत्री के जामताड़ा भ्रमण कार्यक्रम को लेकर विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विमर्श किया एवं अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया।बैठक में उपायुक्त द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के द्वारा किए जाने वाले परिसंपत्ति वितरण, विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास को लेकर किए जाने वाले विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सिविल सर्जन को चिकित्सा, मेडिकल कैंप, एम्बूलेंस की व्यवस्था व अग्निशमन पदाधिकारी को अग्निशमन की व्यवस्था के साथ अग्निशामक दल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।वहीं उपायुक्त द्वारा जिले अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया।इस मौके पर उप विकास आयुक्त अनिलसन लकड़ा, परियोजना निदेशक आईटीडीए, अभिषेक श्रीवास्तव, निदेशक डीआरडीए जावेद अनवर इदरीसी, अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय, जिला परिवहन पदाधिकारी अजय तिर्की, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रधान माझी, सिविल सर्जन डॉ एस के मिश्र, जिला संख्यिकी पदाधिकारी पंकज कुमार तिवारी,कार्यपालक दंडाधिकारी सुश्री आकांक्षा कुमारी,जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, जिला खनन पदाधिकारी दिलीप कुमार, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष अप्पा राव के नेतृत्व में होटल स्वागत गोलमुरी में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया
    Next Article जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य का सांसद विद्युत महतो ने किया निरीक्षण, कहा-राज्य सरकार के उदासीनता के कारण निर्माण कार्य में आयी शिथिलता

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.